केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की स्पेलिंग को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर छिड़े विवाद के बाद कांग्रेस ने इसे 'टाइपो मार्केटिंग' बताया है। जानिए क्या है पूरा मामला और टाटा समूह के विवाद पर राहुल-सीतारमण के बीच हुई तीखी बहस की पूरी जानकारी।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
राहुल गांधी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम की स्पेलिंग में की गई गलती पर भाजपा समर्थकों ने सवाल उठाए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने तंज कसा कि यह कोई सामान्य भूल नहीं थी, बल्कि कम्युनिकेशन की एक रणनीति थी जिसे 'टाइपो मार्केटिंग' कहा जाता है। कांग्रेस का दावा है कि इस रणनीतिक गलती के जरिए राहुल गांधी के टाटा समूह से जुड़े गंभीर आरोपों वाले ट्वीट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में खुद भाजपा समर्थकों ने मदद की।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच सोशल मीडिया पर तीखा संवाद देखने को मिला:
राहुल गांधी के आरोप:
राहुल ने केंद्र सरकार पर टाटा समूह को "आपराधिक तरीके से बर्बाद करने" का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उद्योगपति तब तक चुप रहेंगे जब तक सरकार उन्हें पूरी तरह अपने कब्जे में न ले ले। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय कारोबार पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलौने नहीं हैं।
निर्मला सीतारमण का पलटवार:
वित्त मंत्री ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राहुल गांधी कारोबारी नेताओं को उकसाने और समाज में अविश्वास व नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर अपने शासनकाल के दौरान 'लाइसेंस-कोटा राज' के जरिए उद्यमियों को दबाने का पुराना आरोप भी लगाया।
राहुल गांधी के तीखे सवाल: इसके जवाब में राहुल गांधी ने सीतारमण से सीधा सवाल किया कि ऐसा कौन सा कानूनी और व्यावसायिक मामला था जिसके लिए टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस को अमित शाह के आवास पर बुलाना पड़ा था।
यह पूरा राजनीतिक विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह—टाटा संस—के नेतृत्व को लेकर आंतरिक खींचतान चल रही है। हाल ही में टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस के उस बोर्ड प्रस्ताव को चुनौती दी है, जिसमें एन. चंद्रशेखरन को समूह की होल्डिंग कंपनी के चेयरमैन के रूप में दोबारा नियुक्त किया गया था। इसी व्यावसायिक घटनाक्रम को आधार बनाकर राहुल गांधी ने सरकार पर हस्तक्षेप करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की स्पेलिंग को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर छिड़े विवाद के बाद कांग्रेस ने इसे 'टाइपो मार्केटिंग' बताया है। जानिए क्या है पूरा मामला और टाटा समूह के विवाद पर राहुल-सीतारमण के बीच हुई तीखी बहस की पूरी जानकारी।
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज भी यानी करवा चौथ के दिन सोना-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 563 रुपए गिरकर 1.42 लाख रुपए आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,945 रुपए कम होकर 1.90 लाख रुपए पर आ गई है।
आज लंबे समय के बाद भारतीय शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, जिससे बाजार को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों को सतर्क रखा।
त्योहारी सीजन और धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Comex से लेकर MCX तक, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड के साथ चांदी के आज के ताजा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों टूटकर पहुंच गए। वहीं एशियाई शेयर बाजार में वृद्धि दर्ज की गई। वॉल स्ट्रीट पर लाभ के कारण यह तेजी आई। एआई को लेकर नए सिरे से आशावाद ने निवेशकों की भावना को बढ़ावा दिया।
भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश का अब तक का सबसे बड़ा और 10.3 लाख करोड़ के वैल्यूएशन वाला प्राथमिक निर्गम (आईपीओ) पूरा करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) के शेयर आज यानी बुधवार को एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हो गया।
टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के दूसरे 5 साल के कार्यकाल के विस्तार पर सवाल उठाए हैं। नोएल टाटा ने नियमों की अनदेखी, हितों के टकराव और वोटिंग के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। जानिए इस विवाद से जुड़ी सभी अहम जानकारियां विस्तार से।
दिवाली से पहले सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम सोना 1.41 लाख और चांदी 1.92 लाख रुपए पर आ गई है। जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स और क्या है खरीदारी का सही तरीका।
माइक्रोसॉफ्ट ने AI और सिस्टम के खर्च की भरपाई के लिए 60,000 कर्मचारियों को एक साल तक की सैलरी के साथ वॉलेंटरी एग्जिट का ऑफर दिया है। जानिए भारत और दुनिया भर के कर्मचारियों पर इसका क्या असर होगा।
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर वैश्विक मैक्रो दबाव के आगे पस्त होता नजर आया। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स गिरता नजर आया। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरकर नीचे पहुंच गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह