मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर वैश्विक मैक्रो दबाव के आगे पस्त होता नजर आया। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स गिरता नजर आया। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरकर नीचे पहुंच गया।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर वैश्विक मैक्रो दबाव के आगे पस्त होता नजर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के 115 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंचने, अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति फैसले से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण घरेलू बाजार गैप-डाउन होकर खुले। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स गिरता नजर आया। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरकर नीचे पहुंच गया। बीते कारोबारी दिन की तगड़ी उथल-पुथल के बाद मंगलवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने फिर से निराश किया और गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार की शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 350 अंकों से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी तेज गिरावट लेकर खुला। सबसे ज्यादा गिरावट में आईटी कंपनियों के शेयर नजर आए।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 5653 | +185 | +3.44% |
| निक्केई (जापान) | 63358 | +1224 | +1.97% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 23179 | -33 | -0.21% |
सेंसेक्स-निफ्टी ने दिया झटका
मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत पर नजर डालें, तो बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,606 की तुलना में फिसलकर 73,484 पर खुला और फिर कुछ ही सेकंड में ये गिरकर 73,210 के लेवल पर आ गया। BSE Sensex के जैसा ही हाल एनएसई के निफ्टी का दिखा। ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 22,753 की तुलना में फिसलकर 22,708 पर खुला और फिर 22,653 तक फिसल गया।
अमेरिकी बाजार में रही बढ़त
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 52,362 | +146 | +0.28% |
| नैस्डैक | 26,169 | +214 | +0.82% |
| S&P 500 | 7,677 | +53 | +0.70% |
IT समेत बिखरे ये टॉप शेयर
शेयर बाजार में गिरावट के बीच जिन शेयरों में गिरावट देखने को मिली, उनमें लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Infosys Share (2.70%), HUL Share (2%), TCS Share (1.80%), Asian Paints Share (1.50%), HCL Tech Share (1.40%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे। मिडकैप कैटेगरी में देखें, तो Mphasis Share (1.50%), Alkem Share (1.20%) और Paytm Share (1.10%) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे।
विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिन में ₹3 हजार करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +2,610 | +10,351 | +85,133 |
| FII/FPI | -1,463 | -3,011 | -78,411 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी के आंकड़े करोड़ में हैं।
1000 शेयर गिरावट में ओपन
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई। ओपनिंग परफॉर्मेंस पर नजर जालें, तो शेयर बाजार में लिस्ट लगभग 1244 शेयरों ने हल्की या तेज शुरुआत की। इसके अलावा 1000 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जो अपने पिछले बंद के मुकाबले गिरावट लेकर रेड जोन में ओपन हुए। इसके अलावा 158 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला यानी इनकी फ्लैट शुरुआत हुई। Nifty पर सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वालों में टाटा कंज्यूमर, बीएसई लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैब्स, एनटीपीसी और श्रीराम फाइनेंस शामिल थे, जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, एचयूएल, एचसीएल टेक, टाटा स्टील और ग्रासिम में गिरावट देखने को मिली।

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर वैश्विक मैक्रो दबाव के आगे पस्त होता नजर आया। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स गिरता नजर आया। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरकर नीचे पहुंच गया।
केंद्र सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में बदलाव कर 100% इथेनॉल (E100) फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को मंजूरी दी है। जानिए इसके नियम, लाभ और मौजूदा वाहन चालकों पर इसका क्या असर होगा।
26 अक्टूबर को सोने और चांदी के दामों में बड़ा बदलाव देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में बढ़त के बीच भारतीय घरेलू बाजार में सोना महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जानिए MCX और बुलियन मार्केट के ताजा रेट्स।
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़का, जबकि निफ्टी 22,450 के नीचे बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों में तीन फीसदी तक की गिरावट आई।
बीते सप्ताह शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के चलते देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से 8 का बाजार पूंजीकरण 1.55 लाख करोड़ रुपये घट गया। एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
25 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। जानिए 24 दिनों में कितने सस्ते हुए सोना-चांदी और दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट क्या हैं।
24 अक्टूबर 2026 को सोने-चांदी के दामों में नरमी देखने को मिली। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और इंदौर समेत देश के प्रमुख शहरों में 24K, 22K, 18K सोना और 1 किलो चांदी के नवीनतम रेट जानें।
भारतीय इक्विटी बाजार में आज कारोबार की शुरुआत होते ही शानदार तेजी दर्ज की गई। ओपनिंग बेल के साथ ही घरेलू शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते बीएसई सेंसेक्स में 500 अंकों तक की रैली दर्ज की गई और एनएसई निफ्टी 22,700 का महत्वपूर्ण स्तर पार करने में कामयाब रहा।
त्योहारों के दौरान देश में चीनी की किल्लत और महंगाई को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय ने टैरिफ रेट कोटा के तहत 10 लाख टन कच्चे चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समय सीमा को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया है।
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंटरनेशनल मार्केट (Comex) पर सोने-चांदी के नए रेट्स की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह