भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आज की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत और निफ्टी 0.72 फीसदी फिसलकर खुला।

चौथे कारोबारी दिन आज की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आज की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत और निफ्टी 0.72 फीसदी फिसलकर खुला। दरअसल, अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध के बीच कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी निधियों की निकासी और एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर रुझानों ने भी बाजारों को नीचे खींच लिया। शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 577.71 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 77,938.78 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 156.45 अंक या 0.72 फीसदी गिरकर 24,221.65 अंक पर आ गया।
एशियाई बाजारों में बिकवाली
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6334 | -45 | -1.56% |
| निक्केई (जापान) | 58952 | -860 | -1.36% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25881 | -277 | -1.13% |
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इटरनल, इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स और इंफोसिस प्रमुख रूप से पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं। सन फार्मा और पावर ग्रिड ही एकमात्र विजेता रहे।
अमेरिका-ईरान वार्ता ठप, चिंता बढ़ी
आनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ-टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि तेल बाजार चिंता का एक प्रमुख विषय बना हुआ है, ब्रेंट क्रूड एक बार फिर 100 अमेरिकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है और 100-106 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के दायरे में कारोबार कर रहा है। यह गिरावट अमेरिका-ईरान वार्ता के ठप होने और ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रहने को दर्शाती है, जिससे वैश्विक आपूर्ति में संभावित व्यवधानों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
मैक्रोइकॉनॉमिक्स के लिए जोखिम
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि अनिश्चितता का पूर्ण रूप से सामान्य हो जाने के कारण बाजार की निकट भविष्य की दिशा को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। युद्ध की अवधि सभी की शुरुआती अपेक्षाओं से कहीं अधिक बढ़ जाने और ब्रेंट क्रूड की कीमत 103 अमेरिकी डॉलर तक वापस पहुंचने से वैश्विक विकास के लिए सामान्य रूप से और विशेष रूप से भारत के मैक्रोइकॉनॉमिक्स के लिए जोखिम बढ़ रहा है।
अनिश्चितता को काफी बढ़ा दिया
लिवेलॉन्ग वेल्थ के संस्थापक हरिप्रसाद के ने कहा-पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम ही सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। अमेरिका-ईरान के बीच हालिया तनाव, जिसमें नौसैनिक टकराव की खबरें और संभावित हमलों की नई चेतावनियां शामिल हैं, ने अनिश्चितता को काफी बढ़ा दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य, जो एक महत्वपूर्ण वैश्विक ऊर्जा गलियारा है, के आसपास के जोखिम ने ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों को 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा दिया है।
अमेरिकी बाजार में तेजी रही
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49490 | 341 | 0.69% |
| नैस्डैक | 24658 | 398 | 1.64% |
| S&P 500 | 7138 | 74 | 1.05% |
विदेशी निवेशकों ने 2 हजार करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | तारीख | बाय वैल्यू | सेल वैल्यू | नेट वैल्यू |
| DII | 22-Apr-2026 | 18,704.25 | 19,752.42 | -1,048.17 |
| FII/FPI | 22-Apr-2026 | 13,895.07 | 15,973.43 | -2,078.36 |
अब तक विदेशी निवेशकों ने 44 हजार करोड़ के शेयर बेचे
| कैटेगरी | तारीख | बाय वैल्यू | सेल वैल्यू | नेट वैल्यू |
| DII | इस महीने अब तक | 2,64,205.37 | 2,30,368.76 | 33,836.61 |
| FII/FPI | इस महीने अब तक | 2,03,905.18 | 2,48,186.56 | -44,281.38 |
नोट: सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.36 प्रतिशत बढ़कर 103.3 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने 2,078.36 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
Bikaji Foods के संस्थापक शिव रतन अग्रवाल का 74 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन। जानें कैसे उन्होंने बीकानेरी भुजिया को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाया।
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन आज की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत और निफ्टी 0.72 फीसदी फिसलकर खुला।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ई-मैंडेट के नए नियम लागू किए हैं। अब ऑटो-डेबिट से 24 घंटे पहले ग्राहकों को अलर्ट मिलेगा और 1 लाख तक के चुनिंदा भुगतानों पर OTP की जरूरत नहीं होगी।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे आज कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, एचसीएल टेक के मार्च तिमाही के नतीजे निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रहने के बाद उसके शेयरों में लगभग 9 प्रतिशत की गिरावट आई।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन आज शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।
वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है
Share Market Update: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बाद सुधार दिखा। सेंसेक्स 78,730 और निफ्टी 24,420 के पार पहुँचा। ट्रेंट और एसबीआई में बढ़त
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार करते नजर आए। वहीं शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 92.87 पर पहुंच गया।
आज लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। एक तरफ सेंसेक्स 0.60 परसेंट की उछाल रही। वहीं, दूसरी तरफ निफ्टी में भी 0.46 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित युद्ध विराम की खबरों से निवेशकों में राहत है।
एक दिन की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबारी सत्र की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स में 1,350 अंक से अधिक की तेजी देखी गई। वहीं निफ्टी 24,200 के पार पहुंचने में सफल रहा।