भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया।

टाइटन, रिलायंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक में तेजी
पावर ग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट
नए क्लोजिंग आक्शन सिस्टम के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव
अमेरिकी शेयर बाजार अधिकांशत: गिरावट के साथ बंद हुए
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय घरेलू शेयर बाजार ने आज सकारात्मक शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 201.43 अंक चढ़कर 78,782.43 पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 16.35 अंक बढ़कर 24,641 पर कारोबार करता दिखा। विशेषज्ञों के अनुसार, शेयर बाजार में उन कंपनियों के लिए क्लोजिंग आक्शन सेशन लागू किया गया है, जिनके शेयरों में फ्यूचर्स एंड आप्शंस का कारोबार होता है। इसके बाद से सेंसेक्स और निफ्टी में सामान्य से अलग रुख देखने को मिल रहा है। यह नई व्यवस्था शेयरों के क्लोजिंग प्राइस को अधिक पारदर्शी और मजबूत तरीके से तय करने के लिए शुरू की गई है।
रुपया गिरकर 95.15 पर पहुंचा
वहीं, विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे कमजोर होकर 95.15 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है, जिससे दिनभर बाजार की दिशा तय हो सकती है।
इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान जिन कंपनियों के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही, उनमें शामिल हैं- टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स। वहीं पावर ग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.13 प्रतिशत गिरकर 79.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही थी। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए सकारात्मक माना जाता है, क्योंकि इससे महंगाई और आयात बिल पर दबाव कम हो सकता है।
निवेशकों का भरोसा मजबूत
इधर, आरबीआई ने लगातार चौथी बार रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया। केंद्रीय बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति का रुख भी न्यूट्रल बनाए रखा। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। वहीं महंगाई का अनुमान घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है।
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे थे। वहीं चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट हल्की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को अधिकांशत: गिरावट के साथ बंद हुए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।