भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।

उम्मीद से अच्छे पहली तिमाही के नतीजे
मिडस्मॉल हेल्थकेयर दोनों में रही तेजी
आईटी शेयरों में भी खरीदारी हुई ज्यादा
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में करीब एक फीसदी की तेजी से बाजार को कुछ दबाव भी झेलना पड़ा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 177.81 अंक यानी 0.22 फीसदी बढ़कर 78,676 अंक के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी करीब 50 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 24,620 अंक के स्तर पर पहुंच गया।
एशियाई बाजारों में भी बढ़त
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 6307 | +57 | +0.77% |
| निक्केई (जापान) | 66931 | +1325 | +2.02% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 25821 | +153 | +0.59% |
फार्मा और आईटी शेयरों में तेजी
सोमवार को निफ्टी फार्मा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रमुख सूचकांकों में रहा और इसमें 0.72 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर और निफ्टी500 हेल्थकेयर दोनों में 0.63 फीसदी की तेजी रही। आईटी शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम 0.58 फीसदी और निफ्टी आईटी 0.53 फीसदी चढ़ा।
कुछ सेक्टरों पर दबाव रहा
निजी बैंक, आटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी कंपनियों के शेयर भी बढ़त में कारोबार कर रहे थे। हालांकि, कुछ सेक्टरों पर दबाव रहा। निफ्टी आॅयल एंड गैस 0.27 फीसदी गिरकर सबसे कमजोर सेक्टर रहा। इसके बाद पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
पहली तिमाही के नतीजों से खिला बाजार
शेयर बाजार का रुख हल्का सकारात्मक बना हुआ है। इसकी प्रमुख वजह कंपनियों के पहली तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजे और देश में मजबूत बनी हुई घरेलू मांग है। विशेषज्ञों का कहना है कि कमाई का मौजूदा सीजन अब लगभग खत्म होने वाला है और ज्यादातर कंपनियों ने उम्मीद से बेहतर आय वृद्धि दर्ज की है। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। घरेलू मांग मजबूत रहने पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भी कंपनियों की बिक्री और मुनाफे में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।
इन सेक्टरों पर बनी रहेगी नजर
बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, आटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, मेटल और डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनियां मौजूदा चुनौतियों के बावजूद अपेक्षाकृत मजबूत प्रदर्शन कर सकती हैं। हालांकि, कमजोर मानसून बाजार के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। देश के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रही है। लेकिन जुलाई में बारिश में सुधार होने से इस कमी का कुछ असर कम हुआ है।
अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही थी
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 54037 | +152 | +0.28% |
| नैस्डैक | 26691 | +342 | +1.30% |
| S&P 500 | 7758 | +48 | +0.62% |
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से भी राहत
बाजार के लिए एक और सकारात्मक संकेत विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख है। विदेशी निवेशक जुलाई में भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। अगस्त में भी अब तक ज्यादातर कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने खरीदारी जारी रखी है। इससे बाजार में विदेशी पूंजी का प्रवाह बना हुआ है और निवेशकों के भरोसे को समर्थन मिल रहा है।
विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में 1,966 करोड़ के शेयर खरीदे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | +236 | +6,196 | +31,601 |
| FII/FPI | +480 | +1,966 | -7,464 |
कच्चे तेल की बढ़ती कीमत बनी चिंता
दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने बाजार के लिए कुछ चिंता बढ़ाई है। ब्रेंट क्रूड 1 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 84.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, अमेरिकी हळक क्रूड 1.59 फीसदी चढ़कर 79.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बता दें कि, भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल आयात करता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।