×

ग्वालियर... निकाह से इंकार पर भड़के जेठ ने भाई की पत्नी पर फेंका तेजाब

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक विधवा महिला पर उसके जेठ ने एसिड से हमला किया। यह घटना बीती रात की है। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल में भर्ती कराया है। दरअसल, ग्वालियर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

By: Arvind Mishra

Nov 08, 20253:03 PM

view3

view0

ग्वालियर... निकाह से इंकार पर भड़के जेठ ने भाई की पत्नी पर फेंका तेजाब

चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव हो गए हैं।

  • महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
  • एसिड अटैक के बाद आरोपी फरार, अरेस्ट
  • महिला के पति की जनवरी में हो चुकी मौत

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक विधवा महिला पर उसके जेठ ने एसिड से हमला किया। यह घटना बीती रात की है। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल में भर्ती कराया है। दरअसल, ग्वालियर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह मामला कंपू थाना क्षेत्र के अवाड़पुरा इलाके का ह। बीती रात एक विधवा महिला पर उसके जेठ ने ही तेजाब फेंक दिया। वजह सिर्फ इतनी थी कि महिला ने जेठ के साथ निकाह करने से इंकार कर दिया था। पीड़िता की शादी कुछ साल पहले हुई थी, लेकिन पति की जनवरी-2025 में मौत हो जाने से वह विधवा हो गई। घर में वह अपने सास-ससुर और जेठ के साथ रहती थी। जेठ का नाम मुशीर खान है। मुशीर महिला से निकाह करना चाहता था। वह बार-बार उस पर दबाव डाल रहा था कि वह उसके साथ शादी कर ले, लेकिन उसने साफ मना कर दिया।

पूरा चेहरा जल गया

महिला के इंकार करने पर भड़के जेठ बीती रात जब घर में कोई नहीं था, तो टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब की बोतल उठाई और उसे ऊपर उडेÞल दी। तेजाब महिला के चेहरे, गर्दन और हाथ और पैर पर गिरा। महिला जोर-जोर से चीखने लगी। उसका चेहरा जल गया, त्वचा पिघलने लगी। दर्द से वह तड़पने लगी।

आंखें भी प्रभावित

पड़ोसियों ने चीखें सुनीं और दौड़कर आए। उन्होंने महिला को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि हालत गंभीर है। उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव हो गए हैं। इलाज चल रहा है, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। महिला की आंखें भी प्रभावित हो गई हैं।

आरोपी गिरफ्तार

इधर, आरोपी मुशीर खान मौके से फरार हो गया। सुबह जब पुलिस को सूचना मिली, तो कंपू थाना की टीम हरकत में आई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मुशीर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में मुशीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है कि क्या कोई और इसमें शामिल था या नहीं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026: MP के 50 IAS बने पर्यवेक्षक, जानें पूरा इलेक्शन शेड्यूल

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026: MP के 50 IAS बने पर्यवेक्षक, जानें पूरा इलेक्शन शेड्यूल

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मध्य प्रदेश के 50 IAS अफसरों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। देखें पूरी लिस्ट और चुनाव की तारीखें

Loading...

Mar 16, 20267:08 PM

भोजशाला केस अपडेट: 2 अप्रैल को अगली सुनवाई, हाईकोर्ट जस्टिस करेंगे निरीक्षण

भोजशाला केस अपडेट: 2 अप्रैल को अगली सुनवाई, हाईकोर्ट जस्टिस करेंगे निरीक्षण

भोजशाला विवाद 2026, धार भोजशाला हाईकोर्ट सुनवाई, ASI सर्वे रिपोर्ट भोजशाला, जस्टिस विजय कुमार शुक्ला, हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस, इंदौर हाईकोर्ट न्यूज़।

Loading...

Mar 16, 20267:01 PM

PNG कनेक्शन है तो सरेंडर करना होगा LPG सिलेंडर: सरकार का नया आदेश और ऑयल टैंकर अपडेट

PNG कनेक्शन है तो सरेंडर करना होगा LPG सिलेंडर: सरकार का नया आदेश और ऑयल टैंकर अपडेट

पेट्रोलियम मंत्रालय ने ऊर्जा संकट के बीच PNG और LPG दोनों कनेक्शन रखने वालों के लिए नए नियम जारी किए हैं। जानें कच्चे तेल के जहाज 'जग लाडकी' और गैस कैरियर 'शिवालिक' का लेटेस्ट स्टेटस

Loading...

Mar 16, 20266:26 PM

जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास: सीएम

जल है तो कल है का नहीं है कोई विकल्प, बूंद-बूंद बचाने के करेंगे हर संभव प्रयास: सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 मार्च 2026 को उज्जैन से 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तीसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। जानें 100 दिवसीय इस अभियान के लक्ष्य, जनभागीदारी और पिछले चरणों की उपलब्धियां।

Loading...

Mar 16, 20266:18 PM

धार: अब भोजशाला की हकीकत हाईकोर्ट के जज लाएंगे दुनिया के सामने

धार: अब भोजशाला की हकीकत हाईकोर्ट के जज लाएंगे दुनिया के सामने

मध्यप्रदेश के धार जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर सोमवार को हाई कोर्ट इंदौर में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्राथमिक जानकारी मिली है कि आगामी दिनों में हाई कोर्ट के न्यायाधीश विवादित स्थल का मुआयना करेंगे।

Loading...

Mar 16, 20263:05 PM