×

मध्यप्रदेश के 30 जिलों में झमाझम

रविवार अलसुबह से राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हो रही है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग सहित अन्य जिले भी भीग गए। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हो रही।

By: Arvind Mishra

Jun 22, 202512:47 PM

view9

view0

मध्यप्रदेश के 30 जिलों में झमाझम

  • अगले 24 घंटे में अति भारी बारिश का अलर्ट

  • प्रदेश में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली 


भोपाल। स्टार समाचार बेव

रविवार अलसुबह से राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में बारिश का दौर शुरू हो गया है। कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हो रही है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग सहित अन्य जिले भी भीग गए। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हो रही। दरअसल, मानसूनी बारिश से पूरा मध्यप्रदेश तरबतर हो गया है। भोपाल में सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। घने बादल छाए हुए हैं। ग्वालियर और नर्मदापुरम में भी बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर, उज्जैन-जबलपुर में भी बारिश हो रही है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा 8.6 इंच पानी गिर गया। वहीं, जबलपुर में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

8 इंच पानी गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे के अंदर 8 इंच तक पानी गिर सकता है। भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, सतना, रीवा, मऊगंज में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।

भारी बारिश की चेतावनी

ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी और पन्ना में आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।  

इसलिए हो रही बारिश

वर्तमान में प्रदेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। साथ ही पश्चिमी क्षेत्र से एक टर्फ लाइन गुजर रही है। इसके अलावा साइक्लोनिक सकुर्लेशन और अन्य मौसमी सिस्टम भी सक्रिय हैं, जिससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है।

महाकाल मंदिर परिसर में छत टपका पानी

पालकी हॉल टनल की छत से गिरी पीओपी

इधर, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पालकी हॉल से एम्बुलेंस गेट तक निर्मित टनल परिसर की छत का पीओपी रविवार को अचानक गिर गया। जब यह दुर्घटना हुई, तब दर्शनार्थियों को इसी टनल से बाहर निकाला जा रहा था। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कुछ दिन से टनल परिसर की छत से पानी का रिसाव हो रहा था, जिससे पीओपी ने छत छोड़ दी। मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस के प्रवेश के लिए इस टनल का निर्माण किया है। रविवार को अधिक भीड़ होने के कारण दर्शनार्थियों को इसी टनल से बाहर निकाला जा रहा था। टनल की छत के कई स्थानों पर बूंद-बूंद पानी का रिसाव देखा गया, जिससे छत में लगी पीओपी उखड़कर गिर रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

भोपाल: रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार... तीन दोस्तों की मौत

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैक्टर ट्रॉली से आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। चौथा गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की चेसिस को काट कर शव और घायल को बाहर निकालना पड़ा। ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका।

Loading...

Mar 25, 20261:29 PM

मध्यप्रदेश: भिंड में हड़कंप... पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी

मध्यप्रदेश: भिंड में हड़कंप... पासपोर्ट आफिस को बम से उड़ाने की धमकी

मध्यप्रदेश में धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मिल रही धमकियों से पुलिस-प्रशासन के साथ जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में लगातार बम धमकी से जुड़े ईमेल मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

Loading...

Mar 25, 20261:19 PM

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री ने सीएम को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं 

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री ने सीएम को दी जन्म दिवस की शुभकामनाएं 

आज मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन है। प्रदेश से लेकर दिल्ली तक से बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। वहीं मुख्यमंत्री को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं। नबीन ने ईश्वर से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और उन्हें दीघार्यु प्रदान करने की कामना की है।

Loading...

Mar 25, 20261:03 PM

मध्यप्रदेश: रेप केस में भगोड़ा आप का पंजाब विधायक शिवपुरी में गिरफ्तार

मध्यप्रदेश: रेप केस में भगोड़ा आप का पंजाब विधायक शिवपुरी में गिरफ्तार

पंजाब के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर-शिवपुरी बायपास से गिरफ्तार किया गया है। दो साल पुराने रेप केस में 6 महीने से फरार चल रहे। इस कार्रवाई को पटियाला की पुलिस ने गोपनीय तरीके से अंजाम दिया है।

Loading...

Mar 25, 202611:54 AM

मध्यप्रदेश: तीन आईएएस और एक सीएमएचओ को दो-दो माह का कारावास

मध्यप्रदेश: तीन आईएएस और एक सीएमएचओ को दो-दो माह का कारावास

मध्यप्रदेश में अफसरशाही हावी है। जनता तो दूर, जिम्मेदार अफसर कोर्ट के आदेश तक की अनदेखी पर उतारू हैं। लेकिन अब अदालत के आदेश की अनदेखी अफसरों पर भारी पड़ी। कोर्ट ने सजा को तीन सप्ताह के लिए स्थगित रखा है ताकि आदेश का पालन किया जा सके।

Loading...

Mar 25, 202611:33 AM