×

CM दुबई यात्रा का अंतिम दिन: 'भारत मार्ट' को बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार, MP बनेगा लॉजिस्टिक्स हब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा के  दौरान डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री ज़ोन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, जहां "भारत मार्ट" परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भारत मार्ट को "वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार" बताया,

By: Star News

Jul 15, 202515 hours ago

view1

view0

CM दुबई यात्रा का अंतिम दिन: 'भारत मार्ट' को  बताया वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार, MP बनेगा लॉजिस्टिक्स हब

हाइलाइट‌्स

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की दुबई यात्रा
  • अंतिम दिन डीपी वर्ल्ड के अफसरों से मिले
  • दुबई यात्रा को बताया बेहद सफल

दुबई. भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दुबई यात्रा के  दौरान डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री ज़ोन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की, जहां "भारत मार्ट" परियोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भारत मार्ट को "वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार" बताया, जो भारतीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों उत्पादों को मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप जैसे बाजारों तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा।

"भारत मार्ट": भारतीय उत्पादों के लिए वैश्विक मंच
"भारत मार्ट" दुबई के जेबेल अली फ्री ज़ोन (JAFZA) में लगभग 2.7 मिलियन वर्ग फुट में विकसित किया जा रहा एक बहुआयामी अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र है। इसका संचालन डीपी वर्ल्ड कर रहा है। फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इसकी आधारशिला रखी थी। यह केंद्र 2026 में परिचालन में आएगा और इसमें 1500 से अधिक शोरूम, अत्याधुनिक गोदाम और कार्यालय सुविधाएं होंगी। यह परियोजना भारतीय MSME को वैश्विक मंच प्रदान कर 'लोकल से ग्लोबल' की नीति को बढ़ावा देगी।

मध्य प्रदेश से भारत मार्ट तक निर्बाध लॉजिस्टिक्स
बैठक में मध्य प्रदेश से भारत मार्ट तक निर्बाध माल आपूर्ति के लिए डीपी वर्ल्ड द्वारा प्रस्तावित रेल टर्मिनल और उज्जैन–नागदा रूट को महत्वपूर्ण बताया गया। यह लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी राज्य के निर्यातकों को तेज़, किफायती और सुगम माल परिवहन सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह यात्रा मध्यप्रदेश के आर्थिक भविष्य की नींव है, जिससे प्रदेश वैश्विक आपूर्ति शृंखला में एक मजबूत कड़ी बनेगा।

डीपी वर्ल्ड की मध्य प्रदेश में रुचि
दुबई की अग्रणी वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड, जो 78 से अधिक देशों में 100 से अधिक टर्मिनलों का संचालन करती है, ने मध्य प्रदेश में इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD), मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP), कृषि-लॉजिस्टिक्स हब और ड्राय पोर्ट के विकास में गहरी रुचि दिखाई है। यह कदम राज्य की लॉजिस्टिक्स और निर्यात नीति के अनुरूप है, और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से अधोसंरचना विकास को मजबूती देगा।

मुख्यमंत्री ने बताई दुबई यात्रा को सफलता
अपनी दुबई यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसे "विकास यात्रा की एक मजबूत नींव" बताया। उन्होंने दुबई के निवेशकों, भारतीय समुदाय, सरकारी अधिकारियों और भारत के महावाणिज्य दूत का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि की सराहना की, जिन्होंने 2015 से ही दुबई को वैश्विक व्यापार का प्रवेश द्वार बनाने की दिशा में कार्य किया है। उन्होंने जोर दिया कि मध्य प्रदेश सरकार की यह यात्रा राज्य के आर्थिक विकास और वैश्विक साझेदारियों के लिए एक मजबूत आधार बनेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश के 47 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

1

0

मध्यप्रदेश के 47 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार

मध्य प्रदेश के कुछ परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी 2025 के दौरान बिजली कटौती से परेशान हुए अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए हामी भर दी है। दरअसल, 75 में से 47 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है।

Loading...

Jul 16, 2025just now

बाबर निर्दयी-अकबर सहिष्णु और औरंगजेब मंदिर तोड़ने वाला...

1

0

बाबर निर्दयी-अकबर सहिष्णु और औरंगजेब मंदिर तोड़ने वाला...

एनसीईआरटी ने कक्षा 8 के लिए नई सामाजिक विज्ञान की किताब एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड जारी की है। इसमें दिल्ली सल्तनत और मुगल शासकों के इतिहास को नए नजरिए से पेश किया गया है। किताब में मुगल शासकों, विशेष रूप से बाबर, अकबर और औरंगजेब के जुल्म-सितम पर जोर दिया गया है।

Loading...

Jul 16, 2025just now

अबे! मैं विधायक हूं...तूने मेरा हाथ कैसे पकड़ लिया...

1

0

अबे! मैं विधायक हूं...तूने मेरा हाथ कैसे पकड़ लिया...

मध्यप्रदेश के हरदा में तीन दिन पहले करणी सेना के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसे लेकर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है।  जिसमें कांग्रेस विधायक एक पुलिस अधिकारी से तू...तड़ाक में नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

Loading...

Jul 16, 2025just now

खौफ उगलते  आंकड़े ! मध्यप्रदेश में जच्चा-बच्चा नहीं सुरक्षित

1

0

खौफ उगलते आंकड़े ! मध्यप्रदेश में जच्चा-बच्चा नहीं सुरक्षित

केंद्र की रिपोर्ट ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ विभाग के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी है। आलम यह है कि राज्य में न जच्चा सुरक्षित है और न ही बच्चा। मध्यप्रदेश का मातृ और शिशु स्वास्थ्य क्षेत्र देश में सबसे पीछे है।