मध्यप्रदेश के हरदा में तीन दिन पहले करणी सेना के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसे लेकर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कांग्रेस विधायक एक पुलिस अधिकारी से तू...तड़ाक में नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश के हरदा में तीन दिन पहले करणी सेना के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसे लेकर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कांग्रेस विधायक एक पुलिस अधिकारी से तू...तड़ाक में नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हरदा में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ कलेक्टर कार्यालय जा रहे टिमरनी के कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह को गेट पर रोक लिया गया। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने उनका हाथ पकड़ लिया। इससे भड़के विधायक ने जमकर हंगामा किया। वहीं विवाद बढ़ता देख दिग्विजय सिंह ने अपने विधायक बेटे जयवर्धन सिंह को मौके पर भेजा, जिन्होंने मामला शांत कराया। अब कांग्रेस विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 14 जुलाई की देर शाम का बताया जा रहा है। विधायक ने कहा-मुझे भी राजपूत समझकर अंदर नहीं आने दिया गया। शायद मेरे कपड़ों की वजह से वह मुझे पहचान नहीं पाया। हालांकि, बाद में पुलिस अधिकारी ने माफी मांग ली।
असल में टिमरनी विधायक अभिजीत शाह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ हरदा कलेक्टर कार्यालय जा रहे थे। थोड़ी देर होने के कारण वह पीछे रह गए। अंदर प्रवेश करते समय एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोक लिया और उनका हाथ पकड़ लिया। इससे विधायक लाल हो गए और अधिकारी से कहने लगे, अबे! मैं विधायक हूं... तूने मेरा हाथ कैसे पकड़ लिया। जहां इतना सुनते ही दिग्विजय ने तुरंत जयवर्धन सिंह को भेजकर मामला शांत करवाया।
इधर, कांग्रेस के साथ ही करणी सेना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरदा प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही कहा है कि राजपूतों के साथ हिंदू समाज के साथ पुलिस ने जैसा रवैया अपनाया ये भी किसान आंदोलन की तरह काले दिन की तरह इतिहास में देखा जाएगा। मानवाधिकार आयोग इस मामले में संज्ञान ले और तत्काल हरदा के एसपी कलेक्टर को बर्खास्त करे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।