×

अगर भारत-पाकिस्तान के बीच फिर से युद्ध होगा तो नहीं करूंगा समझौता 

एक बार फिर ट्रंप ने भारत पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेते हुए कहा कि हमने गोलियों के बजाय व्यापार के जरिये परमाणु युद्ध की आशंका को रोका। उन्होंने व्यापार समझौते को लेकर भी बात की। 

By: Star News

May 31, 202511:02 AM

view1

view0

अगर भारत-पाकिस्तान के बीच फिर से युद्ध होगा तो नहीं करूंगा समझौता 

-संघर्ष विराम का श्रेय: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा

वॉशिंगटन। अगर भारत-पाकिस्तान के बीच फिर से युद्ध होता है तो अमेरिका कोई भी समझौता नहीं करेगा। अमेरिका भारत और पाकिस्तान के साथ व्यापार समझौता करने जा रहा है। मुझे इस पर गर्व है। हम गोलियों के बजाय व्यापार के जरिये परमाणु युद्ध की आशंका को रोकने में सफल रहे। दोनों देशों के बीच युद्ध का इतिहास रहा है। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही। हालांकि इससे पहले भी टंÑप भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेते हुए कहा था कि मैंने ही युद्ध रोकवाया था। टंÑप ने कहा कि हर बार वे दोनों गोलियों के बाद समझौता करने पर राजी हुए हैं। मगर हमने व्यापार के जरिये समझौता कराया। इसलिए मुझे इस पर बहुत गर्व है। कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। लेकिन पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत ही खतरनाक संघर्ष चल रहा था। यह बहुत बुरा होता जा रहा था। वे दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं। अब हालात ठीक हैं। 

मैं उन्हें बता दूंगा 
ट्रंप ने एयरफोर्स वन से उड़ान भरने के बाद ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में कहा कि पाकिस्तान के प्रतिनिधि अगले सप्ताह आ रहे हैं। हम भारत के साथ भी समझौता करने के बहुत करीब हैं। अगर वे एक-दूसरे के साथ युद्ध करने जा रहे हैं तो मुझे किसी के साथ समझौता करने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी। मैं ऐसा नहीं करूंगा और मैं उन्हें बता दूंगा। 

भारत ने खारिज किया ट्रंप का दावा
इधर, ट्रंप के दावों के बीच भारत ने अपनी विदेश नीति को स्पष्ट कर दिया है। खुद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दो टूक लहजे में कह दिया है कि आॅपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष खत्म करने को लेकर सहमति बनाने में किसी तीसरे देश की भूमिका नहीं थी। दोनों देशों के बीच सहमति सीधी बातचीत के बाद बनी है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं: शशि थरूर - राहुल के आरोपों पर भी दिया जवाब

1

0

देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं: शशि थरूर - राहुल के आरोपों पर भी दिया जवाब

शशि थरूर ने 'देशहित' में काम करने को लेकर कांग्रेस नेताओं की आलोचना पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के रूप में वे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, किसी पार्टी का नहीं।

Loading...

Jun 05, 202510 hours ago

रूस का प्रिलुकी पर भीषण ड्रोन हमला: 5 की मौत, जेलेंस्की ने लगाए कड़े प्रतिबंधों की मांग

1

0

रूस का प्रिलुकी पर भीषण ड्रोन हमला: 5 की मौत, जेलेंस्की ने लगाए कड़े प्रतिबंधों की मांग

यूक्रेन के प्रिलुकी में रूस के ड्रोन हमले में एक साल के बच्चे सहित 5 लोगों की मौत हो गई। ट्रंप-पुतिन की बातचीत के बाद हुए इस हमले में 6 लोग घायल भी हुए। जेलेंस्की ने 103 ड्रोन हमलों का आरोप लगाते हुए रूस पर कड़े प्रतिबंधों की मांग की है। जानें इस हमले के बारे में विस्तृत जानकारी।

Loading...

Jun 05, 202511 hours ago