×

सैन्य संवाद बढ़ाने बीजिंग पहुंचे अमेरिकी सांसद

अमेरिका और चीन के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों देशों ने बिगड़े रिश्तों को सुधारने की पहल शुरू की है। इसके तहत रविवार को अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीएम ली क्यांग से मुलाकात की।   

By: Sandeep malviya

Sep 21, 20259:15 PM

view14

view0

सैन्य संवाद बढ़ाने बीजिंग पहुंचे अमेरिकी सांसद

बीजिंग।  अमेरिका और चीन के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों देशों ने बिगड़े रिश्तों को सुधारने की पहल शुरू की है। इसके तहत रविवार को अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पीएम ली क्यांग से मुलाकात की। दोनों देशों ने सैन्य स्तर पर संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। ली ने इसे रिश्तों में बर्फ तोड़ने वाला कदम बताया, जबकि सांसद एडम स्मिथ ने नियमित सैन्य बातचीत की जरूरत जताई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से चीन पर लगाए गए टैरिफ के चलते दोनों देशों के रिश्ते में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसे में बिगड़ते रिश्ते को ठीक करने के लिए दोनों देशों ने एक सकारात्मक कदम उठाया है। इसके तहत रविवार को अमेरिकी सांसदों के एक द्विदलीय (दोनों पार्टियों के) प्रतिनिधिमंडल ने चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर पर बातचीत बढ़ाने पर खास जोर दिया गया। यह दौरा खास इसलिए भी है क्योंकि यह हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव (अमेरिकी संसद का निचला सदन) के किसी प्रतिनिधिमंडल की 2019 के बाद पहली चीन यात्रा है। इससे पहले 2023 में अमेरिकी सीनेटरों का एक दल चीन आया था।

चीनी पीएम ने जताई रिश्तों में सुधार की उम्मीद

मुलाकात के दौरान चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग ने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच रिश्ते में सुधार की दिशा में अहम बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच अधिक बातचीत और सहयोग होना न सिर्फ हमारे लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए भी महत्वपूर्ण है।

बता दें कि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद एडम स्मिथ ने किया, जो हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच संवाद को मजबूत करना है। व्यापार और अर्थव्यवस्था के साथ-साथ हमारी फोकस सैन्य से सैन्य बातचीत पर भी है। स्मिथ ने कहा कि मैं इस बात को लेकर चिंतित हूं कि हमारी सेनाओं के बीच बातचीत नहीं होती।

गुरुवार तक चीन में रहेगा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल में रिपब्लिकन पार्टी के माइकल बॉमगार्टनर (हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी), और डेमोक्रेट्स रो खन्ना और क्रिस्सी हूलाहान (दोनों हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी से) शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल गुरुवार तक चीन में रहेगा। गौरतलब है कि ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल (2017-2021) के दौरान अमेरिका-चीन संबंधों में काफी तनाव आया था। व्यापार युद्ध, ताइवान को लेकर विवाद, रूस को चीन का समर्थन और दक्षिण चीन सागर में चीन की दावेदारी जैसे मुद्दों ने हालात को और बिगाड़ा।

बैठक को लेकर क्या बोले एडम स्मिथ? 

वहीं मामले में एडम स्मिथ ने बैठक में कहा कि चीन और अमेरिका दुनिया के दो सबसे ताकतवर और असरदार देश हैं। हमारे बीच सहयोग और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व जरूरी है। मैं प्रधानमंत्री ली के रिश्ते मजबूत करने के प्रयासों का स्वागत करता हूं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वे अक्तूबर के अंत में दक्षिण कोरिया में होने वाले एक क्षेत्रीय सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे और अगले साल की शुरूआत में चीन की यात्रा भी करेंगे। यह घोषणा शुक्रवार को हुई एक लंबी फोन कॉल के बाद की गई।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नेपाल में 'बालेन युग' का आगाज: रामनवमी पर सांसद पद की शपथ, अब संभालेंगे सत्ता की कमान

नेपाल में 'बालेन युग' का आगाज: रामनवमी पर सांसद पद की शपथ, अब संभालेंगे सत्ता की कमान

नेपाल की राजनीति में बालेन शाह का उदय। जानें कैसे एक इंजीनियर और रैपर ने केपी शर्मा ओली को हराकर रचा इतिहास और रामनवमी पर ली सांसद पद की शपथ।

Loading...

Mar 26, 20264:25 PM

ईरान IRGC कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत की खबर: बंदर अब्बास पर अमेरिका-इजराइल का हमला?

ईरान IRGC कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत की खबर: बंदर अब्बास पर अमेरिका-इजराइल का हमला?

इजरायली मीडिया का दावा: अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले में ईरानी नौसेना प्रमुख अलीरेजा तंगसीरी मारे गए। जानें बंदर अब्बास हमले और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर इसके प्रभाव की पूरी जानकारी

Loading...

Mar 26, 20263:40 PM

अच्छी खबर... ईरान ने भारत-चीन समेत पांच मित्र देशों के लिए खोला होर्मुज

अच्छी खबर... ईरान ने भारत-चीन समेत पांच मित्र देशों के लिए खोला होर्मुज

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट केवल दुश्मनों के लिए बंद है। मध्य पूर्व युद्ध के कारण यह महत्वपूर्ण तेल और गैस शिपिंग रूट लगभग बंद हो गया है। अब्बास अराघची ने एक टीवी पर कहा कि हमारे नजरिए से होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है, यह केवल दुश्मनों के लिए बंद है।

Loading...

Mar 26, 202610:13 AM

ट्रंप की धमकियों पर ईरान का पलटवार: 'ना अभी, ना कभी...', क्या खाड़ी में युद्ध के मुहाने पर खड़ी है अमेरिकी सेना?

ट्रंप की धमकियों पर ईरान का पलटवार: 'ना अभी, ना कभी...', क्या खाड़ी में युद्ध के मुहाने पर खड़ी है अमेरिकी सेना?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों पर ईरान ने तीखा पलटवार करते हुए समझौते से साफ इनकार कर दिया है। जानिए क्या अब अमेरिका सैन्य कार्रवाई करेगा और ईरान के इस तंज का क्या मतलब है।

Loading...

Mar 25, 20263:25 PM

किम जोंग उन का बयान: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने साबित किया परमाणु हथियारों की अहमियत

किम जोंग उन का बयान: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने साबित किया परमाणु हथियारों की अहमियत

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कहा है कि पश्चिम एशिया का युद्ध दिखाता है कि केवल मजबूत सेना ही सुरक्षा दे सकती है। उन्होंने दक्षिण कोरिया को दुश्मन देश घोषित कर परमाणु ताकत बढ़ाने का संकल्प लिया।

Loading...

Mar 24, 20263:49 PM