ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट केवल दुश्मनों के लिए बंद है। मध्य पूर्व युद्ध के कारण यह महत्वपूर्ण तेल और गैस शिपिंग रूट लगभग बंद हो गया है। अब्बास अराघची ने एक टीवी पर कहा कि हमारे नजरिए से होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है, यह केवल दुश्मनों के लिए बंद है।

सहयोगियों के जहाजों को गुजरने की अनुमति देने का कोई कारण नहीं है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट केवल दुश्मनों के लिए बंद है। मध्य पूर्व युद्ध के कारण यह महत्वपूर्ण तेल और गैस शिपिंग रूट लगभग बंद हो गया है। अब्बास अराघची ने एक टीवी पर कहा कि हमारे नजरिए से होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है, यह केवल दुश्मनों के लिए बंद है। हमारे दुश्मनों और उनके सहयोगियों के जहाजों को गुजरने की अनुमति देने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि तेहरान की सशस्त्र सेनाओं ने पहले ही मित्र राष्ट्रों के जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया है। अराघची के अनुसार, अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगी देशों के टैंकरों और जहाजों को रोका जा रहा है, जबकि अन्य देशों के जहाजों को समन्वय के बाद सुरक्षित पास दिया जा रहा है।
पूरी तरह बंद नहीं होर्मुज
यह बयान युद्ध के दौरान ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल के बीच आया है। वैश्विक तेल कीमतें बढ़ी हैं और शिपिंग कंपनियां संकट से जूझ रही हैं। ईरान का दावा है कि स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है, बल्कि चयनात्मक रूप से नियंत्रित है। मित्र देश जैसे चीन, भारत, ईराक, रूस और पाकिस्तान के जहाज अभी भी गुजर सकते हैं। हर्मुज स्ट्रेट विश्व के तेल व्यापार का महत्वपूर्ण चोक पॉइंट है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 फीसदी गुजरता है। ईरान-इजरायल-अमेरिका संघर्ष के बीच ईरान ने इस रूट पर नियंत्रण सख्त कर दिया है।
बातचीत का कोई इरादा नहीं
ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा कि फिलहाल उनकी नीति प्रतिरोध जारी रखने की है। ईरान बातचीत करने का कोई इरादा नहीं रखता। अब तक दोनों पक्षों के बीच कोई वार्ता नहीं हुई है और ईरान का रुख पूरी तरह सैद्धांतिक बना हुआ है।अराघची ने यह भी जोड़ा कि बातचीत की कोई चर्चा करना हार मानने के बराबर होगा।
अमेरिका की टिप्पणी के बाद बयान
यह बयान व्हाइट हाउस की टिप्पणी के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी दी थी कि यदि वह शांति समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ तो उसे भारी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा था कि बातचीत अभी भी जारी है और यह सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका ने ईरान की IRGC के वित्तीय नेटवर्क और अवैध तेल कारोबार को निशाना बनाते हुए 1.5 करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। जानें ट्रंप प्रशासन की नई 'आर्थिक प्रहार' नीति के बारे में।
ईरान ने मोसाद के लिए जासूसी करने के दोषी एहसान अफरेशतेह को बुधवार को फांसी दे दी। जानें कैसे नेपाल में ट्रेनिंग लेकर वह इजरायल को बेच रहा था ईरान की गुप्त जानकारी।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार यूएई ने ईरान के लावान द्वीप पर गुप्त हवाई हमले किए हैं। जानें अमेरिका की प्रतिक्रिया और ईरान के जवाबी मिसाइल हमले का पूरा विवरण
अमेरिका-ईरान के बीच भले ही संघर्षविराम लागू है, लेकिन कई मौकों पर ऐसी खबरें आती है, जिससे ये संघर्षविराम टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। अब अमेरिकी न्यूज चैनल की तरफ से दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने ईरान के विमानों को अपने एयरबेस पर छिपा कर उन्हें अमेरिकी हमलों से बचाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। राहत की बात यह है कि समय रहते आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी के अनुसार, तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई।
ईरान की IRGC ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट में हमले की चेतावनी दी है। मिसाइलें अमेरिकी ठिकानों पर लॉक हैं। जानें ट्रम्प के 14 सूत्रीय प्रस्ताव और वैश्विक तेल संकट पर इसका असर।
इथियोपिया की बेदरिया अदेम ने शादी के 12 साल बाद प्राकृतिक रूप से 5 बच्चों को जन्म दिया। जानें 5.5 करोड़ में से एक इस दुर्लभ मेडिकल केस के बारे में।
अमेरिका ने चीन और हांगकांग समेत 10 व्यक्तियों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप का आरोप है कि ईरान को शाहिद ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के पुर्जे और कच्चा माल खरीदने में मदद की है।
राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद साफ हुआ कि अमेरिका का क्यूबा पर हमले का इरादा नहीं है। जानें क्या रही प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें और नए प्रतिबंधों का असर।