अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस का नियंत्रण अमेरिका को वापस नहीं देता है, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा-अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस उन लोगों को नहीं देता जिन्होंने इसे बनाया, यानी अमेरिका को तो बुरी चीजें होंगी।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस का नियंत्रण अमेरिका को वापस नहीं देता है, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा-अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस उन लोगों को नहीं देता जिन्होंने इसे बनाया, यानी अमेरिका को तो बुरी चीजें होंगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस एयरबेस को चीन पर नजर रखने के लिए दोबारा नियंत्रण में लेना चाहता है। वहीं तालिबान ने साफ किया कि अमेरिका को किसी भी सैन्य वापसी की मंजूरी नहीं दी जाएगी। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर अमेरिकी कंट्रोल की बात कही है। ट्रंप लगातार इस बारे में चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए खुली धमकी दी है कि अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस को उसके निर्माता यानी संयुक्त राज्य अमेरिका को वापस नहीं करता, तो इसके नतीजे बहुत बुरे होंगे।
ट्रंप ने कहा कि हम फिलहाल अफगानिस्तान से बात कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि बगराम एयरबेस जल्द हमारे नियंत्रण में हो। अगर अफगानिस्तान ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि मैं क्या करने वाला हूं। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका काबुल के पास बने एक बड़े अफगान एयरबेस को फिर से अपने कब्जे में लेने की योजना बना रहा है ताकि चीन पर नजर रखी जा सके।
हालांकि अफगानिस्तान की हुकूमत चला रहे तालिबान ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। तालिबान ने साफ कहा है कि अफगानिस्तान में अमेरिका को किसी भी तरह की सैन्य वापसी को मंजूरी नहीं दी जाएगी। बगराम एयरबेस को अमेरिका को देने का सवाल ही नहीं उठता।
वहीं, तालिबानी विदेश मंत्रालय के राजनीतिक निदेशक जाकिर जलाली ने एक्स पोस्ट में लिखा कि अफगानिस्तान और अमेरिका को आपस में बातचीत करनी चाहिए। आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर दोनों आर्थिक और राजनीतिक रिश्ते बना सकते हैं, लेकिन अमेरिका को सैन्य वापसी को मंजूरी नहीं दी जाएगी।
बगराम एयरबेस करीब दो दशक तक नाटो फोर्सेस का बड़ा केंद्र रहा है, ये बेस अफगान सेना को तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने से कुछ समय पहले ही सौंप दिया गया था। इसे लेकर ट्रंप ने गुरुवार को ब्रिटेन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अमेरिका ने बगराम एयरबेस उन्हें फ्री में दे दिया।
ट्रंप ने दावा किया है कि बगराम एयरबेस चीन के परमाणु हथियार बनाने वाली जगह से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है। इतना ही नहीं, ट्रंप पहले कह चुके हैं कि वे चाहते हैं अमेरिका पनामा नहर से लेकर ग्रीनलैंड तक कई जगहों पर कब्जा करे, लिहाजा वह लंबे समय से बगराम पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने 18 सितंबर को इशारा किया कि अमेरिका इस एयरबेस को अपने नियंत्रण में ले सकता है, लेकिन यह समझौता किस तरह का होगा, यह साफ नहीं है। अगर समझौता होता है तो ये तालिबान के लिए बड़ा बदलाव वाला फैसला होगा, क्योंकि वही तालिबान अमेरिकी सैनिकों को बाहर निकालने और अमेरिका समर्थित सरकार से देश वापस लेने के लिए लड़ा था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।