×

हम ‘हिंदी चीनी भाई-भाई’ कहते रहें और चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर ले, तो इसे कमजोरी कहा जाएगा 

हिंदुत्व भारत की मिट्टी और पानी में गहराई से समाया हुआ है, क्योंकि यह एक ऐसी जीवन शैली है जो सार्वभौमिक प्रेम और अहिंसा में विश्वास करती है। हिंदुत्व में व्याप्त अहिंसा का अर्थ कमजोरी नहीं है। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साक्षात्कार के दौरान कही।

By: Arvind Mishra

Jul 19, 20252:20 PM

view5

view0

हम ‘हिंदी चीनी भाई-भाई’ कहते रहें और चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर ले, तो इसे कमजोरी कहा जाएगा 

  • हिंदी चीनी भाई-भाई नारे पर केंद्रीय मंत्री का कटाक्ष

  • शिवराज ने कहा-अहिंसा का मतलब कमजोरी नहीं 

भोपाल। स्टार समाचार वेब

हिंदुत्व भारत की मिट्टी और पानी में गहराई से समाया हुआ है, क्योंकि यह एक ऐसी जीवन शैली है जो सार्वभौमिक प्रेम और अहिंसा में विश्वास करती है। हिंदुत्व में व्याप्त अहिंसा का अर्थ कमजोरी नहीं है। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साक्षात्कार के दौरान कही। शिवराज ने कहा कि हिंदुत्व भारत की मिट्टी और पानी में बसा है। यह जीवन जीने का एक तरीका है। यह सभी से प्यार और अहिंसा में विश्वास रखता है। शिवराज ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के हिंदी चीनी भाई-भाई नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हिंदुत्व में अहिंसा का मतलब कमजोरी नहीं है। अगर कोई भारत पर उंगली उठाएगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनना होगा ताकि वह दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ा सके। शिवराज ने हिंदुत्व को सर्वधर्म समभाव का प्रतीक बताया। उनके अनुसार, भारत की संस्कृति में सभी धर्मों का सम्मान और सभी से प्रेम करना शामिल है, लेकिन देश के खिलाफ साजिश करने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जा सकती।

हिंदुत्व सभी के लिए चाहता है खुशी

शिवराज ने कहा, हम अहिंसा में विश्वास करते हैं, लेकिन यह ताकत के साथ ही संभव है।  उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के संदर्भ में कहा कि अगर हम सिर्फ हिंदी चीनी भाई भाई कहते रहें और चीन आकर हमारी जमीन पर कब्जा कर ले तो इसे कमजोरी कहा जाएगा। यह टिप्पणी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दौर में प्रचलित नारे पर थी, जिसमें भारत और चीन के संबंधों में भाईचारे की बात कही जाती थी, लेकिन बाद में चीन ने भारत पर हमला कर दिया।

..तो हम छोड़ेंगे नहीं

केंद्रीय मंत्री  शिवराज ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा-पीएम मोदी ने रास्ता दिखाया है कि अगर कोई भारत पर उंगली उठाएगा, तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, आॅपरेशन सिंदूर - इन कार्यों के बिना, भारत का अस्तित्व ही नहीं रहेगा।  शिवराज ने कहा-हिंदुत्व सभी के लिए खुशी चाहता है। यह पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास नारे में दिखता है। लेकिन, हिंदुत्व उन लोगों के लिए अच्छा नहीं चाहता जो देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नवरात्रि... मध्य प्रदेश के देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब... सुबह से ही गूंज रहे माता रानी के जयकारे

5

0

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ मध्यप्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों और देवी धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। देवी मंदिरों की मान्यताएं और कथाएं उन्हें अद्वितीय बनाती हैं।  दरअसल, शक्ति की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्रि आरंभ हो गए हैं।

Loading...

Sep 22, 2025just now

भूतड़ी अमावस्या पर देर रात श्रद्धालुओं का नर्मदा स्नान:

8

नर्मदापुरम में ढोलक की थाप पर नाच, तलवार हाथों में लिए पहुंचे; प्रेतबाधा दूर करने की मान्यता

Loading...

Sep 21, 20258 hours ago

स्वदेशी भाव के जागरण से ही भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है : मोहन नागर

स्वदेशी से स्वावलंबन विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी संपन्न

Loading...

Sep 21, 20258 hours ago

लंबे इंतजार के बाद भडेरू ओवरब्रिज पर दोनों ओर लेगों का निर्माण जल्द शुरू होगा

11

डिजाइन पर रेलवे की मुहर, प्रस्ताव एसडीएम को भेजा

Loading...

Sep 21, 20258 hours ago

नमो युवा रन... सीएम मोहन ने कहा- पहला सुख निरोगी काया, फिट रहें, नशे से बचें  

मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत भोपाल में नमो मैराथन का आयोजन हुआ। इस मैराथन में भोपाल के अलग-अलग इलाकों से युवा शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा संचालित फिट इंडिया मूवमेंट और नशामुक्त भारत अभियान के संकल्प पूर्ति एवं जन-जागरूकता के लिए आयोजित नमो युवा रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Loading...

Sep 21, 202517 hours ago