आज यानी सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों में 15-15 बैठकें होंगी। सरकार इस छोटे सत्र में प्राइवेट सेक्टर के लिए परमाणु ऊर्जा सेक्टर खोलने से जुड़े बिल समेत कुल 14 बिल पेश करेगी।
हिंदुत्व भारत की मिट्टी और पानी में गहराई से समाया हुआ है, क्योंकि यह एक ऐसी जीवन शैली है जो सार्वभौमिक प्रेम और अहिंसा में विश्वास करती है। हिंदुत्व में व्याप्त अहिंसा का अर्थ कमजोरी नहीं है। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक साक्षात्कार के दौरान कही।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर से कहा है कि नेताओं को 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए। जब आपको कोई 75 साल का होने पर बधाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपको रुक जाना चाहिए। भागवत ने कहा है कि 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद लोगों को दूसरों को भी काम करने का मौका देना चाहिए।















