त्तरप्रदेश के शामली में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समयदीन ढेर हो गया। बदमाश पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं पंजाब के तरनतारन जिले की खड़ूर साहिब रोड स्थित गांव भुल्लर में व्यापारी की हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले वांटेड आरोपी सुखबीर कोटला सुक्खा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।

पुलिस को देखते ही समयदीन ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
शामली/ तरनतारन। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के शामली में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समयदीन ढेर हो गया। बदमाश पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं पंजाब के तरनतारन जिले की खड़ूर साहिब रोड स्थित गांव भुल्लर में व्यापारी की हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले वांटेड आरोपी सुखबीर कोटला सुक्खा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। दरअसल, यूपी के शामली जिले में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। शामली जिले की थानाभवन और बाबरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात थाना थानाभवन और थाना बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ मे 50 हजार के इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी समयदीन उर्फ सामा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।
अपराधी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। एसपी शामली एनपी सिंह ने पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी। एसपी ने बताया कि समयदीन, निवासी मोहल्ला रायजादगान थाना कांधला, जो कुछ समय से जनता कॉलोनी ऊरुकेरे जनपद तुमकुर (कर्नाटक) में छिपकर रह रहा था। शामली का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।
देर रात पुलिस को सूचना मिली कि समयदीन किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में सक्रिय है। जानकारी मिलते ही थाना थानाभवन एवं थाना बाबरी पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देखते ही समयदीन ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें समयदीन घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, पंजाब में एनकाउंटर में मारा गया सुखबीर कोटला सुक्खा कई जिलों की पुलिस का वांटेड था। एक दिसंबर को उसने लूट का विरोध करने पर करियाना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोइंदवाल साहिब के पास पुलिस टीम जब आरोपी का पीछा कर रही थी, तभी उसने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमले में तरनतारन सीआईए इंचार्ज प्रभजीत सिंह और होमगार्ड जवान गुरविंदर सिंह घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी सुखबीर को गोली लगी, जिसे नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएगा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीआईजी स्नेहदीप शर्मा के अनुसार सुखबीर कोटला सुक्खा तरनतारन के साथ-साथ गुरदासपुर पुलिस को भी वांटेड था और उसके खिलाफ पंजाब के कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।