नव वर्ष 2026 का आगाज शेयर बाजार में सकारात्मक रूख के साथ हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। हालांकि, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में 11 पैसे की गिरावट भी दर्ज की गई। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार ने आज नए साल की शुरुआत फायदे के साथ की।

शेयर बाजार ने आज नए साल की शुरुआत फायदे के साथ की।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
नव वर्ष 2026 का आगाज शेयर बाजार में सकारात्मक रूख के साथ हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। हालांकि, शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में 11 पैसे की गिरावट भी दर्ज की गई। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार ने आज नए साल की शुरुआत फायदे के साथ की। कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 110 अंक चढ़कर 85,326 अंक पर कारोबार करता नजर आया, जबकि एनएसई निफ्टी 40 अंक उछलकर 26,174 अंक पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयरों में से 18 शुरुआती कारोबारी में हरे निशान में नजर आए। टॉप गेनर्स में इंडिगो, एमएंडएम इटरनल, टीसीएस और एनटीपीसी के शेयर शामिल रहे, जिन्होंने 1.1 प्रतिशत तक की बढ़त हासिल की। दूसरी ओर, टॉप लूजर्स में आईटीसी, बजाज फाइनेंस, भेल, एक्सिस बैंक और टाइटन शामिल रहे।
स्मॉलकैप में 0.18 फीसदी बढ़ोतरी
इसी तरह से, ब्रॉडर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी 100 में 0.18 परसेंट, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.23 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.18 परसेंट की बढ़ोतरी हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज आफ इंडिया पर सेक्टोरल इंडेक्स में भी इस दौरान तेजी देखने को मिली।
ड्यूरेबल में दिखा उछाल
निफ्टी आॅटो इंडेक्स में 0.24 परसेंट, निफ्टी आईटी में 0.13 परसेंट, निफ्टी मीडिया में 0.19 परसेंट, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.15 परसेंट, निफ्टी फार्मा में 0.05 परसेंट और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल में 0.24 परसेंट का उछाल आया।
वैश्विक बाजार का हाल
ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो साल के आखिरी दिन अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स में भी इस दौरान गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज और नैस्डैक कम्पोजिट ने बढ़त दर्ज की। एशियाई बाजारों की बात करें, तो इस दौरान हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज ने 28 परसेंट की सालाना बढ़त के साथ साल 2025 को पूरा किया। इस दौरान चीन का शंघाईकंपोजिट इंडेक्स और शेनझेन कंपोजिट इंडेक्स ने क्रमश: 18 परसेंट और 28 परसेंट की बढ़त हासिल की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।