×

भारत की मशहूर तैराक आरती साहा, जिन्होंने 11 साल की उम्र में ओलंपिक डेब्यू कर रचा था इतिहास

24 सितंबर 1940 में कोलकाता में जन्मीं आरती साहा ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली सबसे युवा भारतीय हैं। आरती ने महज 4 साल की उम्र में तैराकी शुरू कर दी थी। जब आरती 5 साल की थीं, तो उन्होंने पहली बार तैराकी प्रतियोगिता में खिताब जीता।

By: Prafull tiwari

Sep 23, 20257:49 PM

view29

view0

भारत की मशहूर तैराक आरती साहा, जिन्होंने 11 साल की उम्र में ओलंपिक डेब्यू कर रचा था इतिहास

नई दिल्ली । प्रतिभाशाली भारतीय तैराक आरती साहा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। महज 11 साल 10 महीने की उम्र में उन्होंने ओलंपिक में भाग लेकर इतिहास रचा था। विभिन्न फ्रीस्टाइल और बैकस्ट्रोक इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं आरती ने 19 साल की उम्र में इंग्लिश चैनल पार करने का कारनामा किया था। 

24 सितंबर 1940 में कोलकाता में जन्मीं आरती साहा ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली सबसे युवा भारतीय हैं। आरती ने महज 4 साल की उम्र में तैराकी शुरू कर दी थी। जब आरती 5 साल की थीं, तो उन्होंने पहली बार तैराकी प्रतियोगिता में खिताब जीता। आरती ने मशहूर तैराक सचिन नाग के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग लेनी शुरू की, जो खुद एशियन गेम्स के चैंपियन और एक ओलंपियन थे। आरती साहा ने फ्रीस्टाइल और ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में हिस्सा लेते हुए पश्चिम बंगाल में कई प्रतियोगिताएं जीती।

उस दौर में डॉली रुस्तम नजीर को आरती का प्रमुख प्रतिद्वंदी माना जाता था। आरती से करीब 5 साल बड़ी डॉली उस समय की नेशनल रिकॉर्ड होल्डर थीं। साल 1948 में नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने आरती को शिकस्त दी थी। करीब तीन साल बाद, साल 1951 में आरती साहा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में नेशनल रिकॉर्ड हासिल किया। साल 1952 में ओलंपिक के लिए भारतीय दल में डॉली नजीर और आरती साहा को चुना गया था। 26 जुलाई 1952 को हेलसिंकी ओलंपिक में आरती साहा महिलाओं की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट में उतरीं। वह 3:40.8 सेकेंड के साथ हीट में छठे स्थान पर रहीं, लेकिन सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं हो सकीं। इसी के साथ वह सबसे युवा भारतीय ओलंपियन बन गईं।

आरती साहा इंग्लिश चैनल को पार करने वाली पहली एशियन महिला एथलीट हैं। आरती बांग्लादेशी तैराक ब्रोजेन दास से प्रेरित थीं, जो साल 1958 में इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले एशियाई एथलीट बने थे। आरती साहा ने अगस्त 1959 में पहला प्रयास किया था, लेकिन अपने लक्ष्य से चूक गईं। इसके बाद 29 सितंबर 1959 को उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 16 घंटे 20 मिनट तक तैरने के बाद 42 मील की दूरी तय करते हुए इंग्लिश चैनल पार किया।

आरती साहा को साल 1960 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया। वह पद्मश्री पाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थीं। 23 अगस्त 1994 को दिग्गज एथलीट ने दुनिया को अलविदा कह दिया। साल 1998 में उनके सम्मान में एक डाक टिकट जारी किया गया। आरती साहा उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो खेल में उत्कृष्टता हासिल करना चाहते हैं। आरती साहा की उपलब्धियां भारतीय तैराकी में नए मानक स्थापित करती हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

BBL में एश्टन टर्नर का धमाका: 41 गेंदों में 99 रन पर नाबाद, 1 रन से चूके ऐतिहासिक शतक

BBL में एश्टन टर्नर का धमाका: 41 गेंदों में 99 रन पर नाबाद, 1 रन से चूके ऐतिहासिक शतक

बिग बैश लीग में पर्थ स्कोचर्स के कप्तान एश्टन टर्नर ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ 41 गेंदों में नाबाद 99 रनों की तूफानी पारी खेली। जानें कैसे वे अपने पहले टी20 शतक से महज एक रन दूर रह गए

Loading...

Dec 30, 20255:03 PM

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026: शुभमन गिल की वापसी, क्या बाहर होंगे यशस्वी जायसवाल? संभावित स्क्वाड

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026: शुभमन गिल की वापसी, क्या बाहर होंगे यशस्वी जायसवाल? संभावित स्क्वाड

टीम इंडिया साल 2026 का आगाज न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज से करेगी। जानें शुभमन गिल की वापसी, रोहित-विराट की फॉर्म और संभावित 15 सदस्यीय वनडे टीम के बारे में विस्तार से।

Loading...

Dec 29, 20255:53 PM

गौतम की कुर्सी पर गंभीर संकट... लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच

गौतम की कुर्सी पर गंभीर संकट... लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टीम इंडिया के लिए साल 2025कभी खुशी-कभी गम जैसा रहा है। एक तरफ जहां भारत ने गंभीर के मार्गदर्शन में एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब जीते।

Loading...

Dec 28, 202511:48 AM

Year Ender 2025 Cricket: विराट का 53वां शतक और वैभव का 'तूफान', साल 2025 के 10 अविस्मरणीय रिकॉर्ड्स

Year Ender 2025 Cricket: विराट का 53वां शतक और वैभव का 'तूफान', साल 2025 के 10 अविस्मरणीय रिकॉर्ड्स

साल 2025 क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा साल रहा। विराट कोहली का ऐतिहासिक 53वां शतक, 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल शतक और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत। पढ़ें टॉप 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Loading...

Dec 26, 20255:42 PM