जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में गुरुवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद ईओडब्ल्यू ने अस्पताल कार्यालय पर छापा मारकर वर्ष 2009 से 2020 तक के महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

हाइलाइट्स
जबलपुर. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित जिला अस्पताल विक्टोरिया एक बड़े वित्तीय घोटाले को लेकर सुर्खियों में है। गुरुवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने अस्पताल कार्यालय में अचानक दबिश देकर वर्ष 2009 से 2020 तक के महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेजों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतों के आधार पर की गई है।
17 बार नोटिस, फिर भी नहीं मिले दस्तावेज़
ईओडब्ल्यू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी पिछले कुछ समय से अस्पताल से संबंधित वित्तीय रिकॉर्ड मांग रही थी। वर्ष 2022 से 2025 के बीच EOW ने 17 बार पत्र लिखकर अस्पताल प्रशासन से खरीद-फरोख्त, मेडिकल रिइंबर्समेंट, निर्माण और मरम्मत कार्यों से जुड़े बिलों और रजिस्टरों की जानकारी मांगी थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने लगातार इन पत्रों की अनदेखी की और कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया।
अचानक दबिश, हड़कंप की स्थिति
लगातार दस्तावेज़ उपलब्ध न कराए जाने पर, एसपी ईओडब्ल्यू अनिल विश्वकर्मा के निर्देश पर टीआई भुवनेश्वरी चौहान के नेतृत्व में एक टीम ने गुरुवार सुबह अचानक अस्पताल कार्यालय में पहुंचकर जांच शुरू कर दी। ईओडब्ल्यू की इस अचानक कार्रवाई से अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
फाइलें और बिल वाउचर जब्त
टीम ने सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी की मौजूदगी में घंटों तक रिकॉर्ड खंगाले और कई महत्वपूर्ण रजिस्टर, भुगतान फाइलें, और बिल-वाउचर जब्त किए। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि लाखों रुपये के फर्जी भुगतान और हेराफेरी की गई है। इसके साथ ही, कई ऐसे ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से भुगतान किए जाने का संदेह है जिनके वास्तविक काम संदिग्ध पाए गए हैं।
दवा खरीदी में सवा करोड़ का घोटाला
ईओडब्ल्यू ने बताया कि दवाइयों और सर्जिकल सामग्री की खरीद में सरकारी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है, जिसके चलते लगभग सवा करोड़ रुपये (1.25 करोड़) का घोटाला होने का अनुमान है। इस पूरे फर्जीवाड़े में तत्कालीन अधीक्षक, फार्मासिस्ट और एक फार्मा कंपनी की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, जिससे इस घोटाले में शामिल अन्य बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।