एमजी रोड पुलिस चूंकि पूरे केस की जांच कर रही है, उसे वर्मा के हस्ताक्षर के नमूने चाहिए थे, लेकिन वर्मा हस्ताक्षर के नमूने नहीं दे रहे थे। इस पर पुलिस की ओर से कोर्ट में एक आवेदन प्रस्तुत हुआ था। इसमें वर्मा द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने के चलते उनकी जमानत निरस्त करने का अनुरोध किया गया था।

आईएएस संतोष वर्मा को इंदौर के एमजी रोड थाने पर पेश होना ही होगा।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
ब्राह्मणों के खिलाफ आग उगलने वाले आईएएस संतोष वर्मा को इंदौर के एमजी रोड थाने पर पेश होना ही होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें अपने हस्ताक्षर के नमूने भी देना होंगे। सत्र न्यायालय ने यह आदेश जारी किया। अपर लोक अभियोजक योगेश जायसवाल ने बताया कि वर्मा के खिलाफ लसूड़िया पुलिस थाने में दर्ज धोखाधड़ी के केस में निलंबित अपर सत्र न्यायाधीश विजयेंद्र रावत की कोर्ट के दो फैसले सामने आए थे। इनमें से एक फैसले में वर्मा को दोषमुक्त किया गया था, वह वर्मा ने अपने प्रमोशन के लिए प्रस्तुत किया था। दूसरे फैसले में आपसी सहमति से मामले का राजीनामा होने की बात सामने आई थी। दो फैसले सामने आने के बाद निलंबित एडीजे रावत ने ही एमजी रोड पुलिस थाने पर इसकी शिकायत की थी। मामला सामने आने के बाद एडीजे को निलंबित कर दिया गया था।
नहीं दे रहे थे हस्ताक्षर के नमूने
मामले की जांच कर रही एमजी रोड पुलिस चूंकि पूरे केस की जांच कर रही है, उसे वर्मा के हस्ताक्षर के नमूने चाहिए थे, लेकिन वर्मा हस्ताक्षर के नमूने नहीं दे रहे थे। इस पर पुलिस की ओर से कोर्ट में एक आवेदन प्रस्तुत हुआ था। इसमें वर्मा द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने के चलते उनकी जमानत निरस्त करने का अनुरोध किया गया था।
बेवजह फंसाने का दिया तर्क
सुनवाई के दौरान आईएएस संतोष वर्मा के वकील ने आरोप लगाया कि उनके पक्षकार को बेवजह फंसाने के लिए यह किया जा रहा है। गिरफ्तारी के वक्त वर्मा के हस्ताक्षर लिए गए थे। इधर, शासन की ओर से कहा गया कि वे दस्तावेज हाई कोर्ट की जांच प्रक्रिया में हैं। उसमें समय लगेगा, इसलिए दोबारा हस्ताक्षर का नमूना मांगा गया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश दिया कि वर्मा थाने में जाकर अपने हस्ताक्षर के नमूने दें। इसके बाद ही कोर्ट जमानत निरस्त करने को लेकर प्रस्तुत आवेदन पर फैसला करेगी। अगली सुनवाई चार मार्च को होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।