×

'जल गंगा संवर्धन अभियान' : सीएम ने मोदी को बताया "आज के युग का भागीरथ" 

धानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए गए 'जल गंगा संवर्धन अभियान' को जन-आंदोलन बनने पर सराहना की है। 90 दिवसीय अभियान का सोमवार को खंडवा में समापन हुआ, जिसमें जलदूतों, स्व-सहायता समूहों और किसानों के योगदान की प्रधानमंत्री ने सराहना की।

By: Star News

Jun 30, 20254 hours ago

view1

view0

'जल गंगा संवर्धन अभियान' : सीएम ने मोदी को बताया "आज के  युग का भागीरथ" 

हाइलाइट्स

  • MP में अभियान' बना जन-आंदोलन बनाने पर PM मोदी ने सराहा
  • खंडवा में हुआ जल अभियान का समापन, अब एक बगिया मां के नाम

अब 'एक बगिया मां के नाम' अभियान  तीन साल में 900 करोड़ खर्च होंगे

' मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया कि  'जल गंगा संवर्धन अभियान' अब 'एक बगिया मां के नाम' के नए रूप में जारी रहेगा। इसके तहत 30 जून से 15 अगस्त तक शासकीय भूमि पर पौधारोपण होगा, और फिर 15 अगस्त से 15 सितंबर तक निजी भूमि पर। इस योजना में 30 हजार महिलाओं को एक एकड़ जमीन पर फलदार पेड़ लगाकर बगिया विकसित करने के लिए 3 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी, जिससे 3 साल में 30 हजार एकड़ जमीन पर 'एक बगिया मां के नाम' तैयार होंगी, जिस पर 900 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।'

खंडवा. स्टार समाचार वेब.

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए गए 'जल गंगा संवर्धन अभियान' को जन-आंदोलन बनने पर सराहना की है। 90 दिवसीय अभियान का सोमवार को खंडवा में समापन हुआ, जिसमें जलदूतों, स्व-सहायता समूहों और किसानों के योगदान की प्रधानमंत्री ने सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में आदिकाल से जल संरक्षण की परंपरा रही है, और यह अभियान नदियों को निर्मल व अविरल बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास रहा है। उन्होंने खंडवा की जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण में मिली उपलब्धि को भी सराहा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को "आधुनिक युग का भागीरथ" कहा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में मनरेगा के तहत खेत तालाब, अमृत सरोवर और कूप रिचार्ज पिट का निर्माण हुआ, साथ ही 2 लाख 39 हजार जलदूतों का सहयोग मिला। खंडवा जिले में 254 करोड़ की लागत से 1 लाख से अधिक कुएं रिचार्ज कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

1568 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने समापन समारोह में 1568 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इसमें पंचायतों के 578 करोड़ रुपये के 57,207 कार्य, वाटरशेड विकास घटक के 888 जल संरक्षण कार्य और खंडवा जिले की जावर माइक्रो सिंचाई परियोजना सहित 4 सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं। 74 जीर्णोद्धार की गई जल संरचनाओं का भी लोकार्पण हुआ। उन्होंने खंडवा बायपास सहित सड़कों के लिए 174 करोड़ रुपये और वाटरशेड परियोजनाओं की निगरानी हेतु सॉफ्टवेयर के लोकार्पण की भी घोषणा की।

सिंचाई रकबा 100 लाख हेक्टेयर होगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है और भविष्य में इसे 55 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर किया जाएगा। उन्होंने 'लाड़ली बहना योजना' की पात्र हितग्राहियों को रक्षाबंधन से पहले अतिरिक्त 250 रुपये, और दीपावली के बाद से हर महीने 1500 रुपये देने की घोषणा भी की। साथ ही, 4 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी की राशि वितरित की जाएगी।

कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित अनेक मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

यहां शाम ढलते ही मर जाती हैं संवेदनाएं

1

0

यहां शाम ढलते ही मर जाती हैं संवेदनाएं

रीवा का संजय गांधी अस्पताल गंभीर अव्यवस्थाओं का शिकार है। मरीजों की चीखें, परिजनों की गुहार और डॉक्टरों की बेरुखी मिलकर बनाते हैं दर्द की दास्तान। रात में इलाज के बजाय डॉक्टर निजी क्लिनिक में व्यस्त, अस्पताल प्रशासन लाचार।

Loading...

Jul 01, 202512 minutes ago

कंटीली झाडिय़ों से जिगनहट रपटे का आवागमन रोकने का प्रयास, विवादों में आया पीडब्ल्यूडी

1

0

कंटीली झाडिय़ों से जिगनहट रपटे का आवागमन रोकने का प्रयास, विवादों में आया पीडब्ल्यूडी

सतना के जिगनहट रपटे पर बढ़ते जल स्तर के बावजूद लोक निर्माण विभाग ने वैरीकेटिंग की बजाय झाड़ियां रखकर आवागमन रोकने की हास्यास्पद कोशिश की। कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी कर विभाग विवादों में आ गया। कलेक्टर और एसपी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया।

Loading...

Jul 01, 202517 minutes ago

कांग्रेसी अब करेंगे बड़ा आंदोलन भाजपा नेता बोलने को तैयार नहीं

1

0

कांग्रेसी अब करेंगे बड़ा आंदोलन भाजपा नेता बोलने को तैयार नहीं

सीधी जिले में गंभीर बिजली संकट को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। विधायक अजय सिंह ने कलेक्टर से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, जबकि भाजपा नेता इस मुद्दे पर खामोश हैं। ग्रामीण जनता अंधेरे में रहने को मजबूर है।

Loading...

Jun 30, 202525 minutes ago

एकीकृत केंद्र से जुड़ेंगे 15 किमी. के दायरे के डाकघर, अब बाइक से बटेंगी डाक

1

0

एकीकृत केंद्र से जुड़ेंगे 15 किमी. के दायरे के डाकघर, अब बाइक से बटेंगी डाक

सतना में जयस्तंभ चौक स्थित प्रधान डाकघर में जिले का पहला इंटीग्रेटेड डिलीवरी सेंटर शुरू हुआ। अब 15 किमी के दायरे में सभी डाक वितरण केंद्र इस केंद्र से जुड़ेंगे। पोस्टमैन बाइक से डाक पहुंचाएंगे और सुपरवाइजर के अंतर्गत काम करेंगे।

Loading...

Jun 30, 202531 minutes ago

बृहस्पति कुंड में पिकनिक मनाने गए तीन युवक बहे, रेस्क्यू अभियान जारी

1

0

बृहस्पति कुंड में पिकनिक मनाने गए तीन युवक बहे, रेस्क्यू अभियान जारी

पन्ना-सतना सीमा पर स्थित बृहस्पति कुंड में पिकनिक मनाने गए तीन युवक तेज बहाव में बह गए। चेतावनियों के बावजूद युवकों ने कुंड में स्नान किया। रेस्क्यू अभियान जारी है, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

Loading...

Jun 30, 202541 minutes ago