जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने उन उम्मीदवारों पर दांव खेला है जो जम्मू-कश्मीर में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन करते समय उनकी जमीनी स्तर पर पकड़ और पार्टी के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने उन उम्मीदवारों पर दांव खेला है जो जम्मू-कश्मीर में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन करते समय उनकी जमीनी स्तर पर पकड़ और पार्टी के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखा गया है। भाजपा इस चुनाव के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। दरअसल, भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था और दावा किया कि चौथी सीट के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले तीन अलग-अलग द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने अधिसूचना 01 के तहत एक राज्यसभा सीट के लिए गुलाम मोहम्मद मीर को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अधिसूचना 02 के तहत एक राज्यसभा सीट के लिए राकेश महाजन को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, अधिसूचना 03 में दो राज्यसभा सीट के लिए सतपाल शर्मा के नाम को स्वीकृति दी गई है। ये ऐलान राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी किया गया है।
वहीं, विधानसभा में अपनी ताकत के आधार पर एनसी को तीन सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि भाजपा को एक सीट पर बढ़त है। भाजपा से एनसी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। साथ ही सत्तारूढ़ ने दावा किया कि चौथी सीट के लिए वह कांग्रेस से बातचीत कर रहे हैं।
ये चुनाव जम्मू और कश्मीर की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। भाजपा ने राज्यसभा में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए तीनों उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। इन उम्मीदवारों की जीत पार्टी के लिए क्षेत्रीय उपस्थिति और संसद में प्रतिनिधित्व को बढ़ाने में सहायक होगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।