जापान : परमाणु हथियारों के खात्मे की प्रतिबद्धता

नागासाकी जख्मों, भेदभाव और विकिरण से होने वाली बीमारियों की पीड़ा सहने के बावजूद हमले से बचे लोगों ने परमाणु हथियारों को खत्म करने के साझा लक्ष्य के लिए सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि जहां एक तरफ इस हमले की बरसी मनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर दुनिया विपरीत दिशा में जा रही है। 

By: Sandeep malviya

Aug 10, 202522 hours ago

view1

view0

जापान : परमाणु हथियारों के खात्मे की प्रतिबद्धता

नागासाकी। जापान के नागासाकी में अमेरिका की तरफ से किए गए परमाणु बम हमले की 80वीं बरसी पर स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हमले में जीवित बचे लोग इस दिशा में काम कर रहे हैं कि दुनिया के किसी भी हिस्से को परमाणु हमले का सामना न करना पड़े।

जख्मों, भेदभाव और विकिरण से होने वाली बीमारियों की पीड़ा सहने के बावजूद हमले से बचे लोगों ने परमाणु हथियारों को खत्म करने के साझा लक्ष्य के लिए सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि शनिवार को जहां एक तरफ इस हमले की बरसी मनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर दुनिया विपरीत दिशा में जा रही है। हमले में बचे और अब बुजुर्ग हो चुके लोगों तथा उनके समर्थकों को अब सिर्फ नई पीढ़ी से उम्मीद है कि वही परमाणु हथियारों को खत्म करने की दिशा में काम कर सकती है। वे युवाओं से अपील करते हैं यह हमला कोई बहुत पुराना इतिहास नहीं है, बल्कि ऐसा मुद्दा है जो उनके भविष्य से जुड़ा हुआ है।

नागासाकी में हमले से बचे लोगों के पक्ष में खड़े एक संगठन की सदस्य 83 वर्षीय तेरुको योकोयामा ने कहा कि उन्हें उन लोगों की कमी महसूस होती है, जिनके साथ उन्होंने काम किया और यही भावना उन्हें बचे पीड़ितों के जीवन का दस्तावेजीकरण करने की मजबूत इच्छा देती है। हमले में बचे लोगों की संख्या अब सिर्फ 99,130 रह गई है जो कुल पीड़ितों के लगभग एक चौथाई हैं। इनकी औसत उम्र 86 साल से अधिक हो चुकी है।

मारे गए थे 70 हजार लोग

अमेरिका ने 9 अगस्त, 1945 को नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था। इसमें करीब 70 हजार लोग मारे गए थे। इससे तीन दिन पहले छह अगस्त को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से लगभग 1.40 लाख लोग मारे गए थे। नागासाकी पर हमले के छह दिन बाद 15 अगस्त, 1945 को जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद द्वितीय विश्वयुद्ध समाप्त हो गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

लंदन में 365 फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

1

0

लंदन में 365 फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

ब्रिटिश सरकार ने फलस्तीन एक्शन ग्रुप पर प्रतिबंध लगाया है। लेकिन फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने नए कानून का उल्लंघन किया, जिसके चलते पुलिस ने 365 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Loading...

Aug 10, 202522 hours ago

कोविड वैक्सीन ने आत्महत्या के लिए किया प्रेरित : सीडीसी शूटर का पिता 

1

0

कोविड वैक्सीन ने आत्महत्या के लिए किया प्रेरित : सीडीसी शूटर का पिता 

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के मुख्यालय पर गोलीबारी करने वाले व्यक्ति के पिता ने बताया कि उनके बेटे का मानना था कि उसे कोविड वैक्सीन ने आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। वह अपने पालतू कुत्ते की मौत से भी दुखी था। पुलिस के अनुसार, पिता ने संदिग्ध की अपने बेटे के रूप में पहचान की है।

Loading...

Aug 10, 202522 hours ago

जापान : परमाणु हथियारों के खात्मे की प्रतिबद्धता

1

0

जापान : परमाणु हथियारों के खात्मे की प्रतिबद्धता

नागासाकी जख्मों, भेदभाव और विकिरण से होने वाली बीमारियों की पीड़ा सहने के बावजूद हमले से बचे लोगों ने परमाणु हथियारों को खत्म करने के साझा लक्ष्य के लिए सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि जहां एक तरफ इस हमले की बरसी मनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर दुनिया विपरीत दिशा में जा रही है। 

Loading...

Aug 10, 202522 hours ago

गाजा पर कब्जे की इस्राइल की योजना के खिलाफ तुर्किये

1

0

गाजा पर कब्जे की इस्राइल की योजना के खिलाफ तुर्किये

इस्राइली सुरक्षा परिषद ने गाजा पर कब्जे की योजना को मंजूरी दी थी। इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि कैबिनेट ने पांच सिद्धांतों को अपनाया है। इस्राइल के इस फैसले की तुर्किये और मिस्र ने निंदा की है। 

Loading...

Aug 10, 202522 hours ago

अमेरिका ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का इस्लामाबाद दौरा रोका

1

0

अमेरिका ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का इस्लामाबाद दौरा रोका

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव 1988 के तहत गठित समिति तालिबान से जुड़े लोगों की यात्रा, संपत्ति और हथियार प्रतिबंधों की निगरानी करती है। तालिबानी नेताओं को अफगानिस्तान से बाहर जाने के लिए यूएनएससी से यात्रा प्रतिबंध में छूट की जरूरत होती है। 

Loading...

Aug 10, 202522 hours ago