जैसे-जैसे मार्च-2026 की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लाल आतंक पर सरकार के खात्मे में तेजी से जुटती नजर आ रही है। इसी बीची झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

नक्सलवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

रांची। स्टार समाचार वेब
जैसे-जैसे मार्च-2026 की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लाल आतंक पर सरकार के खात्मे में तेजी से जुटती नजर आ रही है। इसी बीची झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने इस आॅपरेशन में एक करोड़ रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली नेता अनल को ढेर कर दिया। अनल नक्सली संगठन का सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और लंबे समय से सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। घटना छोटानगरा पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके में सघन सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों को मौके पर भेजा गया है। अनल दस्ते की सीधी मुठभेड़ कोबरा-209 बटालियन से हुई। इसमें 12 नक्सली मारे गए हैं।
गंभीर अपराधों के केस थे दर्ज
अनल उर्फ तुफान, उर्फ पतिराम मांझी, उर्फ पतिराम मरांडी, उर्फ रमेश, पिता टोटो मरांडी उर्फ तारू मांझी, निवासी ग्राम झरहाबाले, थाना पीरटांड, जिला गिरिडीह, लंबे समय से सारंडा और गिरिडीह के जंगलों में सक्रिय था। उसके ऊपर हत्या, ब्लास्ट, हथियार और लूट जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे।
चकमा देने में था माहिर
अनल उर्फ तुफान न केवल नक्सली गतिविधियों में शामिल था, बल्कि कई बार पुलिस और सीआरपीएफ के आपरेशनों से भी बच निकलने में कामयाब रहा। उसकी रणनीति और सक्रियता के कारण उसे राज्य सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता था।
अनल लंबे समय से मोस्ट वांटेड था
सारंडा जंगल में नक्सली गतिविधियां लंबे समय से चिंता का विषय रही हैं। अनल के मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और आसपास के गांवों में पैट्रोलिंग और सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया है। इस मुठभेड़ को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि अनल लंबे समय से मोस्ट वांटेड था और उसके नेटवर्क के कई अन्य नक्सली अभी भी सक्रिय बताए जाते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।