जमीन के बदले नौकरी केस में कल यानी मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई है। इस केस में कुल 41 आरोपी हैं। कोर्ट का फैसला आने से पहले ही सभी की धड़कने बढ़ गई हैं। इस सुनवाई में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी पेश होंगी।
By: Arvind Mishra
Feb 16, 202612:21 PM
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
जमीन के बदले नौकरी केस में कल यानी मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई है। इस केस में कुल 41 आरोपी हैं। कोर्ट का फैसला आने से पहले ही सभी की धड़कने बढ़ गई हैं। इस सुनवाई में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी पेश होंगी। दोनों दिल्ली पहुंच चुके हैं। आज सोमवार को दोनों ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराई। मंगलवार की पेशी को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। अदालत के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। दअसल, पिछली सुनवाई में अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि पहली फरवरी से 25 फरवरी के बीच सभी आरोपियों को उपस्थित होना होगा। यह निर्देश आरोपों के औपचारिक गठन की प्रक्रिया के तहत दिया गया था। अदालत ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए समय तय किया। लालू परिवार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया गया। मंगलवार की सुनवाई इसी प्रक्रिया का हिस्सा मानी जा रही है।
तेजस्वी पहले ही हो चुके पेश
इस मामले में नौ फरवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अदालत में उपस्थित हो चुके हैं। उनकी पेशी के बाद अब लालू-राबड़ी की बारी है। अदालत ने पहले एक माह का समय दिया था। इस अवधि के भीतर सभी आरोपियों को पेश होना अनिवार्य है। कोर्ट ने देरी से बचने के लिए सख्त रुख अपनाया है।
सुनवाई पर टिकी सियासी नजरें
जमीन के बदले नौकरी केस लंबे समय से चर्चा में है। इसमें कई राजनीतिक और कानूनी पहलू जुड़े हुए हैं। लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी आरोपित हैं। कल की सुनवाई में अदालत की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यदि औपचारिकताएं पूरी होती हैं तो ट्रायल का रास्ता साफ होगा।