आज 9 अगस्त 2025 के खबरों के सफरनामे में बात.. मोदी कैबिनेट के अहम फैसलों की... हवाई सुविधाओं वाली बस की.. राहुल के बयान आयोग के पलटवार की... पटौदी परिवार की 15 हजार करोड़ की संपत्ति की।
By: Star News
Aug 09, 20252 hours ago
नमस्कार
स्टार सुबह में आपका स्वागत है। आज 9 अगस्त 2025 के खबरों के सफरनामे में बात.. मोदी कैबिनेट के अहम फैसलों की... हवाई सुविधाओं वाली बस की.. राहुल के बयान आयोग के पलटवार की... पटौदी परिवार की 15 हजार करोड़ की संपत्ति की।
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में पांच अहम फैसले लिए गए हैं। इसके लिए कुल ₹52,667 करोड़ के फंड्स/प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। बैठक की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को दी। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली. भारत में जल्द 135 सीटर बस चलने वाली है, जिसमें हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मिलेंगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मेट्रो अहम रोल निभा रही है, लेकिन अब सरकार की तैयारी 135 सीटर बसें चलाने की है, ये फ्लैश चार्जिंग बस होंगी। जो कॉस्ट के मामले में मेट्रो से सस्ती होगी और लग्जरी सुविधाओं से लैस होगी। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक बार फिर आयोग पर हमला बोला है। राहुल ने दावा किया है कि वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण एक संस्थागत चोरी है। यही नहीं, राहुल ने दावा किया कि चुनाव आयोग गरीबों के वोटिंग राइट्स को छीनने के इरादे से इस चोरी को अंजाम देने के लिए भाजपा के साथ खुलेआम मिलीभगत कर रहा है। विस्तार से पढ़िए...
नई दिल्ली: दिवंगत भारतीय क्रिकेटर और पटौदी रियासत के आखिरी नवाब, मंसूर अली खान पटौदी के परिवार ने मध्य प्रदेश में करीब 15,000 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति पर अपना हक जताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। यह संपत्ति लंबे समय से विवादों में रही है। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन से प्रदेश के 28 हजार से अधिक बाढ़ प्रभावितों को 30 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण कर प्रभावितों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने शिवपुरी, गुना, दमोह, रायसेन, छिंदवाड़ा के बाढ़ प्रभावितों से वर्चुअली चर्चा की। विस्तार से पढ़िए...
इंदौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 9-10 अगस्त को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। वे यहां कैंसर केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही शहर में विभिन्न समाजों से जुड़े लोगों के साथ अलग-अलग सत्रों में चर्चा भी करेंगे। यह मोहन भागवत का पिछले आठ महीनों में तीसरा इंदौर दौरा होगा। इससे पहले वे तीन जनवरी और 13 जनवरी 2025 को भी इंदौर आ चुके हैं। विस्तार से पढ़िए...
सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बनारस से अकोला जा रहे कांवड़ियो के एक जत्थे को नेशनल हाईवे पर स्थित सेंट्रल पाइंट होटल के सामने डंपर ने रौंद दिया। जहां दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 कावंड़िये घायल हो गए हैं जिनमें 9 को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तार से पढ़िए..
रक्षा का पर्व मनाइए.. एक रक्षा सूत्र पेड़ को बांधिए.. बहना की तरह उसकी रक्षा का संकल्प लीजिए. त्योहार उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ पर्यावरण प्रेमी बनकर मनाइए।