मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बनारस से अकोला जा रहे कांवड़ियो के एक जत्थे को नेशनल हाईवे पर स्थित सेंट्रल पाइंट होटल के सामने डंपर ने रौंद दिया। जहां दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 कावंड़िये घायल हो गए हैं जिनमें 9 को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सिवनी जिले में एनएच 44 पर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
सिवनी। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बनारस से अकोला जा रहे कांवड़ियो के एक जत्थे को नेशनल हाईवे पर स्थित सेंट्रल पाइंट होटल के सामने डंपर ने रौंद दिया। जहां दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। 15 कावंड़िये घायल हो गए हैं जिनमें 9 को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, देर रात कांवड़ियों का दल सेंटर प्वाइंट होटल के पास रुका और खाना खाने के बाद वे अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगे। कुछ कांवड़िये पैदल आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली थी, जिसमें उनका सामान रखा था। इसी दौरान, एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर आगे चल रहे कांवड़ियों के ऊपर चढ़ गया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। बाकी श्रद्धालुओं ने किसी तरह खुद को बचाया और तुरंत मदद के लिए शोर मचाया। हादसे के बाद एनएच 44 पर ट्रैफिक रुक गया और माहौल गमगीन हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही एएसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी पूजा पांडे, सोनी एसडीएम मेघा शर्मा समेत पुलिस बल और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। शुरुआत में डॉक्टरों की कमी के कारण उपचार में थोड़ी देरी हुई, लेकिन प्रशासन की सक्रियता से अतिरिक्त डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी बुलाए गए और घायलों का इलाज शुरू किया गया।
अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हम सभी काशी से जल लेकर अकोला जा रहे थे। खाना खाने के बाद जैसे ही यात्रा शुरू की, पीछे से डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी और ट्रैक्टर आगे पैदल चल रहे लोगों के ऊपर चढ़ गया। इस बयान से हादसे की भयावहता साफ झलकती है।

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह