कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक बार फिर आयोग पर हमला बोला है। राहुल ने दावा किया है कि वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण एक संस्थागत चोरी है।

शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर राहुल ने आरोप लगाया कि देश में चुनाव चोरी हो रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक बार फिर आयोग पर हमला बोला है। राहुल ने दावा किया है कि वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण एक संस्थागत चोरी है। यही नहीं, राहुल ने दावा किया कि चुनाव आयोग गरीबों के वोटिंग राइट्स को छीनने के इरादे से इस चोरी को अंजाम देने के लिए भाजपा के साथ खुलेआम मिलीभगत कर रहा है। दरअसल, बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक गर्माहट तेज हो गई है। इसी सिलसिले में बयानबाजी तेज तब हो गई जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक बार फिर भाजपा और ईसी पर बड़ा हमला बोला है। यही नहीं, राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि अगर भाजपा के पास 10-15 सीटें कम होतीं, तो नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनते और आज इंडिया गठबंधन की सरकार होती।
शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी कर राहुल ने आरोप लगाया कि देश में चुनाव चोरी हो रहे हैं। इसमें भाजपा को चुनाव आयोग का पूरा सहयोग मिल रहा है। राहुल गांधी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को संस्थागत चोरी करार देते हुए कहा कि इसका असली मकसद गरीबों के वोटिंग अधिकार को छीनना है। राहुल ने कहा सच्चाई यह है कि भारत में चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर चुनाव चुरा रहे हैं। हमने उनकी चोरी पकड़ ली है, इसीलिए अब एसआईआर लाया गया है। एसआईआर का असली उद्देश्य गरीबों को वोट देने से रोकना है।
राहुल ने बताया कि जब उन्होंने और उनके सहयोगियों ने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट और पोलिंग बूथ की वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, तो उन्हें कुछ नहीं दिया गया। इससे यह शक और गहराया कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। अपने वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा-वोट चोरी सिर्फ चुनावी घोटाला नहीं है, यह संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ बहुत बड़ा अपराध है। देश के अपराधियों को सुन लेना चाहिए वक्त बदलेगा, सजा जरूर मिलेगी।
इधर, चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से कहा है कि वे वोट चोरी के अपने दावे को सही मानते हैं तो हलफनामा साइन करके दें। अगर उन्हें अपने दावों पर भरोसा नहीं है तो देश से माफी मांगे। आयोग के अनुसार कांग्रेस सांसद राहुल मानते हैं कि चुनाव आयोग पर उनके आरोप सही हैं, तो उन्हें घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।
नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जानें स्वास्थ्य की स्थिति, विपक्षी नेताओं का समर्थन और 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च की पूरी जानकारी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। भारत बना दुनिया का 5वां देश। जानें ट्रेन की खासियत और पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।
आतंकवाद रोधी दस्ता ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गुजरात एटीएस ने जिन पाकिस्तान आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनका संबंध पिछले माह पकड़े गए देश के आठ आतंकियों के साथ बताऐ जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। यहां स्कूल वाहन को यात्री ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।