×

कटनी... भाजपा नेता के हत्यारे अकरम के मकान पर चला बुल्डोजर 

मध्यप्रदेश के कटनी जिले  के भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अकरम खान के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एक दिन पहले ही अकरम के परिजनों को घर खाली करने की चेतावनी जारी की गई थी।

By: Arvind Mishra

Dec 26, 20251:51 PM

view4

view0

कटनी... भाजपा नेता के हत्यारे अकरम के मकान पर चला बुल्डोजर 

हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अकरम खान के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला।

  • भाजपा नेता नीलेश रजक की दिनदहाड़े कर दी थी हत्या
  • प्रशासन ने तीन जेसीबी से अवैध मकान किया जमींदोज
  • प्रशासन ने परिवार को एक दिन पहले ही दिया था नोटिस
  • आसपास के थानों और पुलिस लाइन से भी बल बुलाया  

कटनी। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के कटनी जिले  के भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अकरम खान के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एक दिन पहले ही अकरम के परिजनों को घर खाली करने की चेतावनी जारी की गई थी। गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को नीलेश रजक सुबह बेटी के स्कूल जा रहे थे। तभी अकरम ने अपने साथी प्रिंस जोसफ के साथ मिलकर दिनदहाड़े गोली मार दी थी। नीलू को विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था।  दरअसल, कटनी जिले के कैमोर क्षेत्र में भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के मुख्य आरोपी अकरम खान के अवैध निर्माण पर शुक्रवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अमरैया पार स्थित आरोपी के मकान को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया।

तीन जेसीबी से ढहाया मकान

कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। कुछ ही देर में अवैध निर्माण को मलबे में बदल दिया गया। प्रशासन ने एक दिन पहले ही आरोपी के परिजनों को मकान खाली करने की सूचना दे दी थी। कार्रवाई शुरू होने से पहले अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देकर सुरक्षित बाहर निकाला।

सुबह से ही प्रशासनिक तैयारियां

सुबह 11 बजे से ही कार्रवाई की तैयारियां तेज कर दी गई थीं। तहसीलदार, डीएसपी विजयराघवगढ़, कैमोर और विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी और कैमोर नगर परिषद के सीएमओ भारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आसपास के थानों और पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

वीर बाल दिवस 2025: मध्य प्रदेश के पाठ्यक्रम में शामिल होगी साहिबजादों की वीरता, CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान

वीर बाल दिवस 2025: मध्य प्रदेश के पाठ्यक्रम में शामिल होगी साहिबजादों की वीरता, CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा हमीदिया में मत्था टेका। उन्होंने घोषणा की कि साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान की गाथा को एमपी के स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा

Loading...

Dec 26, 20255:51 PM

कटनी... भाजपा नेता के हत्यारे अकरम के मकान पर चला बुल्डोजर 

कटनी... भाजपा नेता के हत्यारे अकरम के मकान पर चला बुल्डोजर 

मध्यप्रदेश के कटनी जिले  के भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अकरम खान के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एक दिन पहले ही अकरम के परिजनों को घर खाली करने की चेतावनी जारी की गई थी।

Loading...

Dec 26, 20251:51 PM

 उज्जैन... बाबा महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, धन के साथ स्वर्ण वर्षा

 उज्जैन... बाबा महाकाल मंदिर में आस्था का सैलाब, धन के साथ स्वर्ण वर्षा

महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और दान दोनों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। देश-विदेश से आने वाले भक्त अब पहले से कहीं अधिक संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन कर रहे हैं और दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं।

Loading...

Dec 26, 20251:24 PM

भारत में भी ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन! 

भारत में भी ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन! 

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दी है। वहीं, अब भारत में भी इसको लागू करने की चर्चा चल रही है। मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि वह ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर कानून लाने की संभावना तलाशे।

Loading...

Dec 26, 202511:34 AM

मप्र पुलिस की सौगात: ₹1 लाख से अधिक की सायबर ठगी पर अब 'ई-जीरो एफआईआर'; सुशासन दिवस पर नई व्यवस्था शुरू

मप्र पुलिस की सौगात: ₹1 लाख से अधिक की सायबर ठगी पर अब 'ई-जीरो एफआईआर'; सुशासन दिवस पर नई व्यवस्था शुरू

मध्यप्रदेश में सुशासन दिवस पर 'ई-जीरो एफआईआर' सेवा शुरू। ₹1 लाख से ज्यादा की सायबर धोखाधड़ी में अब घर बैठे दर्ज होगी FIR। जानें गोल्डन ऑवर का महत्व और 5-चरणीय प्रक्रिया

Loading...

Dec 25, 20255:29 PM