मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा हमीदिया में मत्था टेका। उन्होंने घोषणा की कि साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान की गाथा को एमपी के स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा

भोपाल | स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'वीर बाल दिवस' के पावन अवसर पर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि दशम गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों और सिख वीरों के महान बलिदान की कहानियों को अब राज्य के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को यह जानना आवश्यक है कि कैसे कम उम्र में साहिबजादों ने धर्म और सच्चाई की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
राजधानी भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माथा टेका और संगत को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारे में बच्चों के बीच बैठकर कीर्तन का श्रवण किया और नन्हे बच्चों को दुलार भी किया। विशेष बात यह रही कि इस पूरे आयोजन का संचालन बच्चों द्वारा ही किया गया, जिसे देखकर मुख्यमंत्री अत्यंत अभिभूत हुए। उन्होंने वहां लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया, जिसमें साहिबजादों के शौर्य को दर्शाया गया था।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत हमें सिखाती है कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'वीर बाल दिवस' मनाने की शुरुआत एक सराहनीय कदम है, जिससे देश का युवा अपनी जड़ों और वीरता के मूल्यों से जुड़ रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि प्रथम गुरु नानक देव जी से लेकर अंतिम गुरु तक, पूरे सिख समाज ने देश और मानवता की रक्षा के लिए जो कुर्बानियां दी हैं, उनका कर्ज देश कभी नहीं उतार सकता।
डॉ. यादव ने गुरु नानक देव जी की उज्जैन यात्रा और वहां स्थित गुरुद्वारा इमली साहब का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि सिख गुरुओं ने सदैव मानवता का मार्ग दिखाया है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भोपाल में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के भव्य आयोजन के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में साहिबजादों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान जांबाज सिखों द्वारा 'गत्तका' (पारंपरिक युद्ध कला) का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल और सांसद आलोक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने याद दिलाया कि कैसे खालसा पंथ ने मुगलों से लोहा लेने से लेकर आजादी की लड़ाई और आजाद हिंद फौज की स्थापना तक में अपनी अद्वितीय भूमिका निभाई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।