मध्यप्रदेश के कटनी जिले के भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अकरम खान के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एक दिन पहले ही अकरम के परिजनों को घर खाली करने की चेतावनी जारी की गई थी।

हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अकरम खान के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला।
कटनी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के कटनी जिले के भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अकरम खान के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एक दिन पहले ही अकरम के परिजनों को घर खाली करने की चेतावनी जारी की गई थी। गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को नीलेश रजक सुबह बेटी के स्कूल जा रहे थे। तभी अकरम ने अपने साथी प्रिंस जोसफ के साथ मिलकर दिनदहाड़े गोली मार दी थी। नीलू को विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। दरअसल, कटनी जिले के कैमोर क्षेत्र में भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के मुख्य आरोपी अकरम खान के अवैध निर्माण पर शुक्रवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अमरैया पार स्थित आरोपी के मकान को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया।
तीन जेसीबी से ढहाया मकान
कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। कुछ ही देर में अवैध निर्माण को मलबे में बदल दिया गया। प्रशासन ने एक दिन पहले ही आरोपी के परिजनों को मकान खाली करने की सूचना दे दी थी। कार्रवाई शुरू होने से पहले अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देकर सुरक्षित बाहर निकाला।
सुबह से ही प्रशासनिक तैयारियां
सुबह 11 बजे से ही कार्रवाई की तैयारियां तेज कर दी गई थीं। तहसीलदार, डीएसपी विजयराघवगढ़, कैमोर और विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी और कैमोर नगर परिषद के सीएमओ भारी अमले के साथ मौके पर पहुंचे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आसपास के थानों और पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था।

हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह