×

लाल सागर में जर्मन विमान पर चीनी युद्धपोत का लेजर हमला, बर्लिन में ड्रैगन के राजदूत हुए तलब

लाल सागर में चीन के युद्धपोत ने एक जर्मन निगरानी विमान को लेजर से निशाना बनाया, जिससे जर्मनी ने चीन के राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध जताया। यह विमान एक मिशन का हिस्सा था, जो हूती विद्रोहियों से व्यापारिक जहाजों की रक्षा करता है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

By: Sandeep malviya

Jul 08, 20257:07 PM

view1

view0

लाल सागर में जर्मन विमान पर चीनी युद्धपोत का लेजर हमला, बर्लिन में ड्रैगन के राजदूत हुए तलब

बर्लिन ।  लाल सागर में चीन और जर्मनी के बीच तनाव बढ़ गया है। जर्मनी ने आरोप लगाया है कि चीन के एक युद्धपोत ने उनके निगरानी विमान पर लेजर बीम से निशाना साधा। यह विमान यूरोपीय संघ के एस्पाइड्स मिशन का हिस्सा था, जो यमन के हूती विद्रोहियों से व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा के लिए तैनात है। इस घटना के बाद जर्मनी ने बर्लिन में चीन के राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
जर्मनी के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हमला इस महीने की शुरूआत में हुआ था। चीन का युद्धपोत पहले भी कई बार उस क्षेत्र में दिखाई दिया था। बिना किसी पूर्व सूचना के इस लेजर हमले ने विमान में मौजूद जर्मन सेना के कर्मचारियों और उपकरणों को खतरे में डाल दिया। हालांकि, चालक दल पूरी तरह सुरक्षित रहा और विमान को सावधानी के तौर पर जबूती के बेस पर उतार लिया गया।

एस्पाइड्स मिशन क्या है?

एस्पाइड्स मिशन यूरोपीय संघ की रक्षा नीति के तहत चलाया जा रहा एक शांति मिशन है, जिसका मकसद लाल सागर, अदन की खाड़ी और हिंद महासागर में व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा देना है। यह किसी भी प्रकार के हमले या सैन्य कार्रवाई का हिस्सा नहीं होता। हूती विद्रोहियों द्वारा क्षेत्र में बढ़ते हमलों के बीच यह मिशन और अधिक अहम हो गया है।

जर्मनी की कड़ी प्रतिक्रिया, चीन चुप

इस हमले के बाद जर्मन विदेश मंत्रालय ने इस कृत्य को "पूरी तरह अस्वीकार्य" बताया और कहा कि इससे न केवल जर्मन कर्मचारियों की जान को खतरा हुआ बल्कि मिशन की सुरक्षा भी दांव पर लग गई। इसके जवाब में चीन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। चीन का विदेश मंत्रालय और बर्लिन स्थित दूतावास दोनों ही चुप्पी साधे हुए हैं।

हूती हमलों के बीच बढ़ता खतरा

घटना के ठीक अगले दिन हूती विद्रोहियों ने एक लाइबेरियन झंडे वाले मालवाहक जहाज पर कई घंटों तक हमला किया। इससे पहले भी उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने एक और जहाज को डुबो दिया है। ये घटनाएं इस बात की पुष्टि करती हैं कि लाल सागर में खतरे लगातार बढ़ रहे हैं, जहां एस्पाइड्स मिशन लगातार सक्रिय है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जेल में मुझे कुछ हुआ तो असीम मुनीर को ठहराया जाए जिम्मेदार : इमरान खान  

1

0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से कहा कि अगर उनके साथ कुछ होता है, तो इसके लिए सेना प्रमुख असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उनके और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के साथ बुरा बर्ताव हो रहा है और सभी मूलभूत अधिकार छीन लिए गए हैं। खान ने कहा कि अब बातचीत का समय खत्म हो चुका है और देशभर में विरोध प्रदर्शन का वक्त आ गया है।

Loading...

Jul 16, 202536 minutes ago

सीरिया में फिर हुआ संघर्षविराम : ड्रूज समुदाय और सरकार में बनी सहमति

सीरिया में ड्रूज समुदाय और सरकार के बीच एक बार फिर संघर्षविराम की घोषणा की गई है। यह फैसला हालिया हिंसक झड़पों और इस्राइल की दमिश्क में बमबारी के बाद लिया गया। इस्राइल ने ड्रूज समुदाय की सुरक्षा और इस्लामी आतंकियों को सीमा से दूर रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की थी।

Loading...

Jul 16, 202538 minutes ago

भारत, चीन और ब्राजील पर 500% टैरिफ लगाएं : अमेरिकी सांसद 

अमेरिकी सांसदों ने भारत, चीन और ब्राजील को चेतावनी दी है कि यदि वे रूस से तेल खरीदते रहे, तो उन पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है। ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि अगर पुतिन ने 50 दिनों में युद्ध नहीं रोका, तो कठोर दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। 

Loading...

Jul 15, 20257:22 PM

शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन सफल, रक्षा मंत्री  ने दी शुभकामनाएं

भारत का बेटा शुभांशु शुक्ला 20 दिन अंतरिक्ष में और 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज धरती पर सकुशल लौट आया है। 

Loading...

Jul 15, 20257:19 PM

स्वैदा में हिंसक झड़पों बाद सीरिया ने किया युद्धविराम का एलान

सीरिया के स्वैदा में हिंसक झड़पों के बाद सीरियाई सरकार ने युद्धविराम का ऐलान किया है। ड्रूज नेताओं ने पहले शांति की अपील की, फिर सरकार पर नागरिकों पर हमले का आरोप लगाया। इसी दौरान इस्राइल ने भी सीरियाई सेना के टैंक पर हमला किया।

Loading...

Jul 15, 20257:17 PM