×

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

By: Arvind Mishra

Mar 17, 202612:54 PM

view4

view0

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

  • अध्यक्ष ओम बिरला ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ
  • सभी सांसदों को गरिमा का ध्यान रखना चाहिए
  • प्रियंका गांधी ने कहा- मैं इससे बहुत खुश हूं

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया। निलंबन रद्द किए जाने की सहमति बनने पर उन्होंने आठों सांसदों का नाम लेकर कहा कि सभी सांसदों का निलंबन तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जा रहा है। अब ये सभी सांसद संसद के बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। इस फैसले के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर तख्तियां, बैनर और एआई जनित तस्वीरों के इस्तेमाल की सख्त मनाही है। सभी सांसदों को इसका ध्यान रखना चाहिए। वहीं संसद में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मैं इससे बहुत खुश हूं।

रिजिजू के प्रस्ताव पर रद्द हुआ निलंबन

इससे पहले संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि सरकार या सत्ताधारी खेमा किसी भी सांसद को सदन की कार्यवाही से जानबूझकर बाहर निकालना नहीं चाहता। सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। निलंबन की कार्रवाई और सांसदों को राहत दिए जाने पर चर्चा के दौरान महाराष्ट्र से निर्वाचित महिला सांसद सुप्रिया सुले ने असहमति को दबाए जाने को लेकर चिंता जाहिर की।

एआई से बनाई गई तस्वीरें न करें प्रदर्शित

कांग्रेस सांसद के. सुरेश समेत तीन सांसदों ने सस्पेंशन प्रस्ताव रखा। इसके बाद ध्वनि मत से इसे पास कर दिया गया। इससे पहले सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने इसका समर्थन किया। धर्मेंद यादव ने कहा कि सदन की मर्यादा में सत्ता पक्ष को भी मान रखना होगा। खासकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे इसका ख्याल रखें। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान स्पीकर ने सदस्यों से कहा-प्लेकार्ट और एआई से बनाई गई तस्वीरें प्रदर्शित न करें। 

भाजपा सांसद ने कहा- कांग्रेस देश विरोधियों के साथ  

इधर, भाजपा के सांसद गुलाम अली ने शून्यकाल के दौरान एलपीजी शॉर्टेज के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्ष को घेरा। उन्होंने क्रूड आयल, एलपीजी रिजर्व के आंकड़े गिनाते हुए कहा कि हमने पर्याप्त जखीरा रखा है। कांग्रेस हमेशा देश विरोधियों के साथ खड़ी हुई है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

West Bengal Election 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। ममता बनर्जी नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव। जानें बीजेपी पर क्या बोलीं 'दीदी'

Loading...

Mar 17, 20264:57 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

West Bengal Assembly Election 2026 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानें नए अधिकारियों की पूरी सूची और चुनाव की तारीखें

Loading...

Mar 17, 20263:24 PM

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बस और ट्रेलर ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया।

Loading...

Mar 17, 20261:34 PM

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

Loading...

Mar 17, 202612:54 PM

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में खुद पर तानी पिस्टल और रियल में चल गई गोली, मौत

रील के चक्कर में आज लोग रियल में दूसरों के साथ-साथ अपनी जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के एक युवक पर रील का ऐसा भूत चढ़ा कि खुद को ही गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल लाइसेंसी थी और वह उस दोस्त की थी जो वीडियो बना रहा था।

Loading...

Mar 17, 202611:47 AM