×

एमपी: हर आंगन में सुख, शांति-समृद्धि के नए रंग बिखेरता होली का उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव-सकारात्मकता और एकता का रंग सदा चटक रहे यही कामना है।

By: Arvind Mishra

Mar 05, 20262:15 PM

view4

view0

एमपी: हर आंगन में सुख, शांति-समृद्धि के नए रंग बिखेरता होली का उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में नागरिकों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया।

  • मुख्यमंत्री ने संतों, समाजसेवियों कार्यकर्ताओं के साथियों के साथ खेली होली
  • सीएम हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी को दीं मंगलकामनाएं
  • हर्षोल्लास व आत्मीयता के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर दी बधाई
  • ब्रज, बरसाने, होली गीतों के साथ मयूर नृत्य की प्रस्तुति से सराबोर रंगोत्सव

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव-सकारात्मकता और एकता का रंग सदा चटक रहे यही कामना है। मुख्यमंत्री ने होली पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे नागरिकों के साथ होली की मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री निवास आए संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। वरिष्ठ और गणमान्य नागरिकों का अभिवादन किया तथा सभी आगंतुकों पर पुष्प वर्षा एवं गुलाल उड़ाकर मेजबान के रूप में सबका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को गुलाल लगाया और पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ उनके सुर में सुर भी मिलाया।

अधिकारियों ने मंगल कामनाएं दीं

सीएम को मुख्यमंत्री निवास आए राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, मनु श्रीवास्तव, शिवशेखर शुक्ला, सचिव परिवहन एवं आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह, खाटू श्याम मंदिर भोपाल के प्रमुख प्रचारक पूज्य अनिल आनंद महाराज सहित कई जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, और वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगल कामनाएं दीं।

होली के दिन दिल खिल जाते हैं...

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में उड़ते रंग गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच, ब्रज-बरसाने के होली गीतों, पारंपरिक संगीत और मयूर नृत्य के साथ उल्लास और उमंग से सराबोर वातावरण में सभी ने शालीनता के साथ पर्व का आनंद लिया। मंच पर प्रस्तुति दे रहे कलाकारों ने रंग बरसे, होली के दिन दिल खिल जाते हैं, होली खेलें रघुवीरा, आज ब्रज में होली रे रसिया जैसे होली गीतों का सस्वर गायन कर सभी के उल्लास को दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मिलन समारोह में सभी को गुजिया, बालूशाही, ठंडाई सहित कई परंपरागत व्यंजन परोसे गए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

एम्स में डॉक्टर ने की आत्महत्या:  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तालब की रिपोर्ट

एम्स में डॉक्टर ने की आत्महत्या:  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तालब की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इमरजेंसी विभाग में तैनात रहीं महिला असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा की आत्महत्या के केस ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है।

Loading...

Mar 05, 20262:38 PM

एमपी: हर आंगन में सुख, शांति-समृद्धि के नए रंग बिखेरता होली का उत्सव

एमपी: हर आंगन में सुख, शांति-समृद्धि के नए रंग बिखेरता होली का उत्सव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेशवासियों को उत्साह, उमंग और समरसता के पावन पर्व होली की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरे और समाज में सद्भाव-सकारात्मकता और एकता का रंग सदा चटक रहे यही कामना है।

Loading...

Mar 05, 20262:15 PM

मध्यप्रदेश: रंग लाई सीएम की पहल... रेसलर प्रियांशी की सुरक्षित वतन वापसी

मध्यप्रदेश: रंग लाई सीएम की पहल... रेसलर प्रियांशी की सुरक्षित वतन वापसी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है।

Loading...

Mar 05, 20261:03 PM

मध्यप्रदेश: खरगोन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

मध्यप्रदेश: खरगोन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पहला हादसा बिस्टान के पास पिपरखेड़ा में हुआ, जहां दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकरा गईं। उन पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Loading...

Mar 05, 202612:20 PM

मध्यप्रदेश: जबलपुर में दो गुट भिड़े... उपद्रव के बाद तीन थानों की पुलिस तैनात

मध्यप्रदेश: जबलपुर में दो गुट भिड़े... उपद्रव के बाद तीन थानों की पुलिस तैनात

मध्य प्रदेश में जबलपुर में बीती देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। विवाद के बाद इलाके में तीन थानों हनुमानताल, बेलबाग और कोतवाली का पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। विवाद में फायरिंग होने की भी सूचना है।

Loading...

Mar 05, 202610:17 AM