×

MP : कक्षा पहली-दूसरी में परीक्षा नहीं, बच्चों की दक्षता पर बनेगा रिजल्ट

मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में एक और बड़ा बदलाव करने जा रही है। स्कूलों में पहली-दूसरी कक्षा में परीक्षा नहीं ली जाएगी। इनका आकलन अभ्यास पुस्तिका के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही गतिविधि आधारित व मौखिक मूल्यांकन होगा।

By: Arvind Mishra

Feb 15, 202610:51 AM

view4

view0

MP : कक्षा पहली-दूसरी में परीक्षा नहीं, बच्चों की दक्षता पर बनेगा रिजल्ट

स्कूलों में पहली-दूसरी कक्षा में परीक्षा नहीं ली जाएगी।

  •  मूल्यांकन सतत एवं समग्र आकलन पद्धति के आधार पर किया जाएगा
  • वहीं तीसरी, चौथी, छठवीं, सातवीं की परीक्षा नौ से 14 मार्च तक होंगी
  • विद्यार्थियों द्वारा भाषा के चयन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में एक और बड़ा बदलाव करने जा रही है। स्कूलों में पहली-दूसरी कक्षा में परीक्षा नहीं ली जाएगी। इनका आकलन अभ्यास पुस्तिका के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही गतिविधि आधारित व मौखिक मूल्यांकन होगा। इसमें हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषय में सीखने की क्षमता के स्तर का परीक्षण होगा। दरअसल, सरकारी स्कूलों में इस वर्ष भी पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा नहीं होगी। उनका मूल्यांकन दक्षता के आधार पर किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि इन कक्षाओं के बच्चों का मूल्यांकन सतत एवं समग्र आकलन पद्धति के आधार पर किया जाएगा। छोटे बच्चों पर परीक्षा का दबाव कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। वहीं तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक है। स्कूलों को परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

तीनों भाषाओं का चयन अनिवार्य

राज्य शिक्षा केंद्र ने भाषा विषयों के चयन को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार यदि कोई विद्यार्थी प्रथम भाषा के रूप में हिंदी, उर्दू या मराठी का चयन करते हैं तो द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी लेना अनिवार्य होगा।

हिंदी पर रहेगा फोकस

वहीं यदि प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी चुनी जाती है तो द्वितीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना आवश्यक रहेगा। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों ने प्रथम भाषा के रूप में उर्दू या मराठी का चयन किया है, उनके लिए तृतीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन अनिवार्य किया गया है। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

MP : कक्षा पहली-दूसरी में परीक्षा नहीं, बच्चों की दक्षता पर बनेगा रिजल्ट

MP : कक्षा पहली-दूसरी में परीक्षा नहीं, बच्चों की दक्षता पर बनेगा रिजल्ट

मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में एक और बड़ा बदलाव करने जा रही है। स्कूलों में पहली-दूसरी कक्षा में परीक्षा नहीं ली जाएगी। इनका आकलन अभ्यास पुस्तिका के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही गतिविधि आधारित व मौखिक मूल्यांकन होगा।

Loading...

Feb 15, 202610:51 AM

CBSE Board Exam 2026: परीक्षा से पहले जानें जरूरी ड्रेस कोड और गाइडलाइंस

CBSE Board Exam 2026: परीक्षा से पहले जानें जरूरी ड्रेस कोड और गाइडलाइंस

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 देने वाले छात्र सावधान! बोर्ड ने जारी किया सख्त ड्रेस कोड। जानें लड़कों और लड़कियों के लिए कपड़े और एक्सेसरीज से जुड़े क्या हैं नए नियम

Loading...

Feb 14, 20266:38 PM

JEE Main Result 2026: एनटीए ने किया तारीख का ऐलान, इस दिन जारी होगा सेशन-1 का रिजल्ट

JEE Main Result 2026: एनटीए ने किया तारीख का ऐलान, इस दिन जारी होगा सेशन-1 का रिजल्ट

NTA 16 फरवरी 2026 को जेईई मेन सत्र-1 का परिणाम घोषित करेगा। आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट और कट-ऑफ चेक करने का तरीका यहाँ जानें

Loading...

Feb 12, 20264:46 PM

सीबीएसई में बदलाव: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां

सीबीएसई में बदलाव: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन में एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव किया है। 17 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 17 लाख छात्रों की कॉपियां अब डिजिटल मोड में जांची जाएंगी।

Loading...

Feb 12, 202611:21 AM

JEE Main Result 2026 Live Updates: आज जारी होगा जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट, देखें मार्क्स Vs पर्सेंटाइल

JEE Main Result 2026 Live Updates: आज जारी होगा जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट, देखें मार्क्स Vs पर्सेंटाइल

जेईई मेन 2026 सत्र-1 का परिणाम jeemain.nta.nic.in पर आज आ सकता है। 13 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा। यहाँ देखें संभावित मार्क्स Vs पर्सेंटाइल चार्ट।

Loading...

Feb 11, 20265:06 PM