अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उन्हें पति, पिता, दोस्त और गाइड बताया है।

हेमा मालिनी ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने पहली बार सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने धर्मेंद्र के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उन्हें पति, पिता, दोस्त और गाइड बताया है। धर्मेंद्र के जाने से उनके जीवन में एक बड़ा खालीपन आ गया है। दरअसल, फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया है। धर्मेंद्र के निधन से उनका पूरा परिवार टूट गया है। धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से अभी तक कोई पोस्ट शेयर नहीं किया गया है। अब उनकी पत्नी हेमा मालिनी को उनकी याद बहुत सता रही है।
वो मेरे फिलॉसफर थे...
हेमा मालिनी ने धरमजी को याद करते हुए लिखा- धरम जी, वो मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, फिलॉसफर, गाइड, कवि, जरूरत के हर समय मेरे साथ रहने वाले-असल में, वो मेरे लिए सब कुछ थे। हमेशा अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ रहे हैं। उन्होंने अपने आसान, दोस्ताना व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था, हमेशा उन सभी में प्यार और दिलचस्पी दिखाते थे।
खालीपन जिंदगी भर रहेगा
हेमा मालिनी ने लिखा- एक पब्लिक पर्सनैलिटी के तौर पर, उनका टैलेंट, उनकी पॉपुलैरिटी के बावजूद उनकी विनम्रता, और उनकी यूनिवर्सल अपील ने उन्हें सभी लेजेंड्स में एक यूनिक आइकॉन बनाया। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी हमेशा रहने वाली शोहरत और कामयाबियां हमेशा रहेंगी। मेरा पर्सनल नुकसान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और जो खालीपन पैदा हुआ है, वह मेरी बाकी जिंदगी तक रहेगा। सालों तक साथ रहने के बाद, मेरे पास कई खास पलों को फिर से जीने के लिए बहुत सारी यादें बची हैं।
कुछ खास पल किए शेयर
हेमा मालिनी ने धरमजी के साथ ढेर सारी और भी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं। उन्होंने दूसरी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- सालों का साथ, हमेशा रहेगा। तस्वीरों में हेमा और धर्मेंद्र के कई कैंडिड मोमेंट्स नजर आते हैं। बेटियों संग भी उनकी तस्वीरें हैं।

धर्मेंद्र संग हिट थी हेमा की जोड़ी
हेमा मालिनी की ये पोस्ट देखकर फैंस भावुक हो गए हैं। दोनों की एडोरेबल जोड़ी फैंस की फेवरेट थी। उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म शोले में उनकी केमिस्ट्री सबसे दमदार लगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।