लोकसभा में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सरकार को घेरते हुए किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। किरेन रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा कि कोई भी देश को बेच नहीं सकता।

राहुल गांधी-किरेन रिजिजू
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान उस समय राजनीतिक पारा चढ़ गया जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापारिक समझौते (Trade Deal) को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।
राहुल गांधी ने इस समझौते को देश के हितों का 'पूर्ण समर्पण' (Whole Sole Surrender) करार देते हुए आरोप लगाया कि यह डील बराबरी की शर्तों पर नहीं की गई है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सौदे में भारतीय किसानों के हितों की बलि चढ़ा दी गई है और उन्हें बुरी तरह कुचला गया है। अपने संबोधन के दौरान गांधी ने यहाँ तक कह दिया कि ऐसी डील पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं की और भविष्य में भी कोई नहीं करेगा, उन्होंने सरकार पर "भारत माता को बेचने" जैसा गंभीर आरोप लगाया।
राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार की ओर से केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मोर्चा संभाला और बेहद कड़े शब्दों में पलटवार किया। रिजिजू ने राहुल गांधी को टोकते हुए कहा कि देश में "कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ" जो भारत को बेच या खरीद सके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक का सबसे मजबूत प्रधानमंत्री बताते हुए विपक्ष के नेता के आरोपों को बेबुनियाद और साक्ष्य-विहीन करार दिया। रिजिजू ने जोर देकर कहा कि चेयर के फैसले का सम्मान करते हुए विपक्ष के नेता को अपने द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को साबित करना चाहिए, क्योंकि बिना सबूत के ऐसी बातें करना लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है।
भाषण के समापन पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि आज भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसलिए कांग्रेस पार्टी दुखी है और निराधार आरोप लगाकर देश की छवि को प्रभावित करना चाहती है। रिजिजू ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की संप्रभुता और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
संसद के दोनों सदनों में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच समिति की रिपोर्ट पेश कर दी गई है। रिपोर्ट में उन पर लगे सभी तीनों आरोप साबित पाए गए हैं।
एअर इंडिया की उड़ान के दौरान विमान अचानक 300 फीट नीचे गिरा। कॉकपिट में पायलट की संदिग्ध स्थिति और केबिन क्रू द्वारा नशा करने के आरोपों की DGCA जांच कर रहा है।
लोकसभा में मॉनसून सत्र के दौरान FCRA संशोधन बिल पेश किया गया। विपक्ष के विरोध और सवालों के बीच सरकार ने इसे JPC में भेजने का प्रस्ताव रखा है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में हो रहे गतिरोध को लेकर आज जवाब दिया है। शाह ने बुधवार को कहा कि सरकार हर मुद्दे पर तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें। मैं सदन में बैठूंगा, सुनूंगा और कल 3 बजे सबको जवाब दू्ंगा।
बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने एक अहम फैसले में कहा कि बड़े बच्चे आजाद इंसान हैं। वे माता-पिता की प्रॉपर्टी नहीं हैं। कोर्ट ने साफ किया कि अगर कोई बालिग महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ रहना चाहती है, तो उसकी कस्टडी के लिए हेबियस कॉर्पस याचिका दायर नहीं की जा सकती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय के युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति भी बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं।
कोलकाता से आ रही इंडिगो फ्लाइट का बीती देर रात को इंजन फेल हो गया जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई थी।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा सामने आया है। बीती रात घाटकोपर-कुर्ला इलाके में भूस्खलन होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक छह लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज को बेहतर बनाने के लिए फुल-टाइम CEO की तलाश तेज कर दी है। देशभर से आए 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू हो गया है।
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद फिर गहरा गया है। अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक स्थानों के आधिकारिक नामकरण के बाद चीन की बौखलाहट पर विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि बॉर्डर पर शांति के बिना द्विपक्षीय संबंधों में सुधार संभव नहीं है।