बारिश का मौसम आते ही धरती की सुंदरता बढ़ जाती है। हर तरफ हरियाली बिखर जाती है। पहाड़ियों से झरने बहने लगते हैं। ऐसे में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने लोग आसपास के पर्यटक स्थलों पर पहुंचने लगते हैं। कई बार खूबसूरत दिखाई

बारिश का मौसम : पिकनिक स्पॉट पर बढ़ रहे दर्दनाक हादसे, खतरे से खाली नहीं
मीतेन्द्र नागेश
बारिश का मौसम आते ही धरती की सुंदरता बढ़ जाती है। हर तरफ हरियाली बिखर जाती है। पहाड़ियों से झरने बहने लगते हैं। ऐसे में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने लोग आसपास के पर्यटक स्थलों पर पहुंचने लगते हैं। कई बार खूबसूरत दिखाई देने वाले ये स्थल खतरनाक साबित होते हैं। ये स्थल अब मौत के ब्लैक स्पॉट साबित हो रहे हैं। बारिश से रास्तों और पत्थरों पर फिसलन, पहाड़ों से अचानक अधिक पानी आ जाने से तेज बहाव हादसों की वजह बन जाते हैं। इसके अलावा लोगों का लापरवाही बरतते हुए झरनों में नहाना, जोखिम भरे पाइंट तक पहुंच कर रील्स बनाना और सेल्फी लेना भी जान जोखिम में डाल देते हैं। बारिश में हर साल प्रदेश के इन अलग-अलग पिकनिक स्पॉटों में हादसे होते रहते हैं। बावजूद इसके लोग लापरवाही करते हैं, जान जोखिम में डालते हैं और हादसों को निमंत्रण देते हैं। पानी के तेज बहाव, फिसलन तो कभी लापरवाही के चलते मौज-मस्ती की ये जगह मौत के ब्लैक स्पॉट बन जाते हैं।
रील्स-सेल्फी : नया ट्रेंड, नया जोखिम
आज हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव है। रील्स बनाना और सेल्फी लेना दिनचर्या का जरूरी हिस्सा बन गया है। पिकनिक स्पॉट पर लोग जोखिम उठाकर रील्स बनाते हैं, सेल्फी लेते हैं। रील्स और सेल्फी के चक्कर में उन जगहों तक पहुंच जाते हैं, जहां हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। इन नये ट्रेंडों के चलते कई ऐसे हादसे देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें जान तक चली जाती है।
रास्ते की फिसलन, पानी का तेज बहाव
बारिश के कारण पिकनिक स्पॉट के रास्ते, जल संरचना के बिखरे पत्थर पर फिसलन हो जाती है। पर्यटन स्थल पर कभी फिसलकर गहरी खाई, तो कभी गहरे पानी में गिरने से हादसे हो जाते हैं। वहीं पहाड़ी इलाका होने के कारण कभी-कभी अचानक ही भारी मात्रा में पानी नीचे की ओर आता है। इससे तेजी से बढ़े जल बहाव में पर्यटकों के पानी से घिर जाने की और बह जाने की घटनाएं अक्सर देखी जाती है।
इस बारिश हादसों में डूबी जिंदगी
हाल ही में 29 जून 2025 को ऐसे ही दो हादसे हुए। सतना से आठ दोस्त पन्ना और सतना जिले की सीमा पर स्थित बृहस्पति कुंड पिकनिक मनाने गए थे। ये सभी वाटरफॉल के नीचे नहाने लगे,तभी बारिश के कारण पानी का बहाव तेजी हो गया। तीन युवक बह गये, जिनकी मौत हो गई। वहीं रीवा जिले के क्योटी वाटरफॉल 4 साथियों संग पिकनिक मनाने आए एयर फोर्स के ट्रेनी ऑफिसर के साथ हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नहाते वक्त वे फिसल कर गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
कभी पानी के तेज बहाव, फिसलन, तो कभी लापरवाही के चलते मौज-मस्ती की ये खूबसूरत जगह मौत के ब्लैक स्पॉट बन जाते हैं। ऐसे ही कुछ स्पॉट हैं :

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।