इंदौर में स्वच्छता के पीछे छिपे जल-वायु प्रदूषण पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान। बिना अनुमति चल रहे 243 उद्योगों को नोटिस जारी, बिजली काटने की तैयारी। 9 फरवरी को अगली सुनवाई।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
स्वच्छता में देश का सिरमौर रहने वाले इंदौर के 'उजले चेहरे' के पीछे छिपे प्रदूषण के काले सच पर अब हाईकोर्ट ने अपना चाबुक चला दिया है। शहर के जल और वायु को जहरीला बना रहे उद्योगों के खिलाफ हाईकोर्ट के स्वतः संज्ञान (Suo Motu) के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के 243 उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
अदालत ने इंदौर में बिना अनुमति चल रहे और खुलेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे उद्योगों को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से माना कि यह स्थिति मध्यप्रदेश जल और वायु प्रदूषण निवारण अधिनियमों का सीधा उल्लंघन है। इसके बाद बोर्ड ने साफ कर दिया है कि केवल कागजी कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि इन उद्योगों के बिजली कनेक्शन काटकर इन्हें स्थायी रूप से बंद किया जाएगा।
हाईकोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट चौंकाने वाली है। इंदौर जिले में कुल 5961 पंजीकृत उद्योग हैं, जिनमें से 1000 से अधिक उद्योग ऐसे पाए गए हैं जो प्रदूषण विभाग की एनओसी (NOC) के बिना ही चल रहे थे। इनमें स्टोन क्रशर, खनन और 'रेड-ऑरेंज' श्रेणी के बेहद खतरनाक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग शामिल हैं।
प्रदूषण के कारण इंदौर का पानी पहले ही दूषित हो चुका है, और अब हवा की गुणवत्ता (AQI) भी लगातार खतरनाक स्तर की ओर बढ़ रही है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सतीश चौकसे के अनुसार, अवैध उद्योगों की सूची बिजली कंपनी को सौंप दी गई है ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
अब सबकी नजरें 9 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर हैं, जहाँ महाधिवक्ता को बोर्ड की ओर से की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा पेश करना होगा।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।