भोपाल के छोला इलाके में घरेलू कलह के कारण पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या की। गाँव में रहने के दबाव और शहर की जिद के चलते हुआ खूनी संघर्ष। पूरी खबर पढ़ें।

भोपाल में पति ने पत्नी की हत्या की।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी के छोला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शहर में रहने की जिद और पारिवारिक कलह के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति चाहता था कि उसकी पत्नी गाँव में माता-पिता के साथ रहे, जबकि पत्नी भोपाल शहर में ही बसने पर अड़ी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतका कंचन साहू (30 वर्ष) और आरोपी हेमराज साहू की शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी। हेमराज रायसेन जिले के ग्राम खेजड़ा का रहने वाला है और भोपाल में सब्जी का ठेला लगाता है। वह चाहता था कि कंचन रायसेन में उसके माता-पिता के साथ रहे, लेकिन कंचन शहर में अलग घर बसाने की जिद कर रही थी।
रविवार रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर हेमराज ने कंचन के मुँह में कपड़ा ठूंस दिया और उसका गला दबा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी को लगा कि पत्नी केवल बेहोश हुई है और वह बेखौफ होकर दूसरे कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसे अहसास हुआ कि कंचन की मौत हो चुकी है, तब उसने खुद परिजनों को इसकी सूचना दी।
एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही छोला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति हेमराज को हिरासत में ले लिया है। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना बयां कर दी।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।