×

एक व्यक्ति के तौर पर एमएस धोनी का व्यवहार मेरे लिए अहम : डेवाल्ड ब्रेविस

एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर गुरुवार को ब्रेविस ने कहा, "मैं कई बार उनके कमरे में गया, जहां उन्होंने क्रिकेट से इतर अपने शौक के बारे में चर्चा की।

By: Arvind Mishra

Sep 04, 20257:38 PM

view14

view0

एक व्यक्ति के तौर पर एमएस धोनी का व्यवहार मेरे लिए अहम : डेवाल्ड ब्रेविस

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के प्रतिभावान युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक क्रिकेटर के अलावा एक व्यक्ति के रूप में जमकर  प्रशंसा की है।   ब्रेविस ने कहा,  "एमएस धोनी के बारे में मैं बस यही कह सकता हूं कि उनकी विनम्रता और एक इंसान के रूप में उनका व्यक्तित्व मेरे लिए सबसे खास रहा। मैदान के बाहर वह कैसे हैं, खिलाड़ियों और लोगों के लिए उनके पास कितना समय है। यह बेहद अहम है। उनके कमरे का दरवाजा हमेशा खुला रहता है। अगर वह सो रहे होते हैं, तो सिर्फ उसी समय दरवाजा बंद होता है।"

एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर गुरुवार को ब्रेविस ने कहा, "मैं कई बार उनके कमरे में गया, जहां उन्होंने क्रिकेट से इतर अपने शौक के बारे में चर्चा की। उनके साथ क्रिकेट देखना वाकई अद्भुत था। यह देखना भी अद्भुत था कि मैदान के बाहर वह क्या करते हैं।" उन्होंने कहा, "आईपीएल 2025 सीएसके के लिए मुश्किल रहा, लेकिन मेरे साथ कोचिंग स्टाफ ने जिस तरह का व्यवहार किया, उससे मैं प्रभावित था। मैंने वहां बहुत अच्छा समय बिताया। मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग, गेंदबाजी सलाहकार साइमन्स सभी कमाल के थे। उनका मेरे लिए समर्थन अद्भुत था।"

ब्रेविस ने कहा कि मैंने पहला मैच नहीं खेला, लेकिन मुझे पता था कि उन्होंने मेरे लिए क्या योजनाएं बनाई हैं। विदेशी और स्थानीय खिलाड़ियों के साथ भी मैंने बहुत अच्छा समय बिताया।  डेवाल्ड ब्रेविस को आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था। सीजन के दौरान सीएसके के गुरजपनीत सिंह चोटिल हो गए। उनकी जगह पर सीएसके ने ब्रेविस को अपने साथ जोड़ा। ब्रेविस ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और सीएसके की निराशाजनक रही यात्रा में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से रोमांच लाए।   ब्रेविस ने आईपीएल 2025 में सीएसके के लिए 6 मैचों में 180 की स्ट्राइक रेट से 2 अर्धशतक लगाते हुए 225 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 17 छक्के और 13 चौके निकले। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार

5

0

शर्मनाक... भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी हार

साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हरा दिया है। टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।

Loading...

Nov 26, 20251:17 PM

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: KL राहुल कप्तान, रोहित-विराट की 9 महीने बाद वापसी!

5

0

साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: KL राहुल कप्तान, रोहित-विराट की 9 महीने बाद वापसी!

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम घोषित कर दी है। इंजर्ड शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या बाहर हैं। केएल राहुल करेंगे कप्तानी, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली की 9 महीने बाद घरेलू मैदान पर वापसी होगी। जानें पूरा स्क्वॉड और बड़े अपडेट्स।

Loading...

Nov 23, 20256:47 PM

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट: अफ्रीका 489 पर ऑल आउट, मुथुसामी-जानसेन ने मचाया धमाल; भारत 480 रन पीछे

5

0

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2nd टेस्ट: अफ्रीका 489 पर ऑल आउट, मुथुसामी-जानसेन ने मचाया धमाल; भारत 480 रन पीछे

गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 पर समाप्त। दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी (109) और मार्को जानसेन (93) ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। भारत ने बिना विकेट खोए 9 रन बनाए, अभी 480 रन पीछे।

Loading...

Nov 23, 20254:56 PM

IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप-जडेजा की वापसी, दक्षिण अफ्रीका 247/6; स्टब्स 49 पर आउट

5

0

IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप-जडेजा की वापसी, दक्षिण अफ्रीका 247/6; स्टब्स 49 पर आउट

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के पहले दिन का संक्षिप्त विवरण। बावुमा और स्टब्स की मजबूत साझेदारी के बाद भारत की वापसी। कुलदीप यादव ने झटके 3 विकेट। दक्षिण अफ्रीका 247/6 (Stumps)।

Loading...

Nov 22, 20255:11 PM

ट्रेविस हेड का 69 गेंदों में तूफानी शतक: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

6

0

ट्रेविस हेड का 69 गेंदों में तूफानी शतक: ऑस्ट्रेलिया ने एशेज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

एशेज 2025-26 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा। ट्रेविस हेड ने 69 गेंदों में शतक जड़कर (चौथी पारी में सबसे तेज) इतिहास रचा। मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बनाई।

Loading...

Nov 22, 20253:54 PM