एशेज 2025-26 के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा। ट्रेविस हेड ने 69 गेंदों में शतक जड़कर (चौथी पारी में सबसे तेज) इतिहास रचा। मिचेल स्टार्क ने 10 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बनाई।

स्पोर्ट्स डेस्क. स्टार समाचार वेब
एशेज 2025-26 सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला सिर्फ दो दिनों में ही समाप्त हो गया, जिसकी पूरी बाजी ट्रेविस हेड (Travis Head) ने पलट दी। हेड ने चौथी पारी में चेज करते हुए 83 गेंदों में 123 रनों की तूफानी और ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी इस पारी में केवल 69 गेंदों में पूरा किया गया शतक भी शामिल है, जो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथा सबसे तेज शतक है, और चौथी पारी में चेज करते हुए यह विश्व रिकॉर्ड है।
ऑस्ट्रेलिया को मिला था 205 रन को टारगेट
ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 205 रनों का लक्ष्य मिला था। हेड के अलावा, मार्नस लाबुशेन ने भी 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि जैक वेदराल्ड ने 23 रन का योगदान दिया। इससे पहले, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 172 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लिश गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 132 रन पर समेट कर 40 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी। तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर 205 रनों का लक्ष्य मुश्किल लग रहा था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति अपनाई, जो पूरी तरह सफल रही।
हेड ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर किया जबरदस्त प्रहार
हेड ने विशेष रूप से इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जबरदस्त प्रहार किया। गेंदबाजी में, मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे मैच में कुल 10 विकेट लिए (पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 3)। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी अपनी पहली पारी में 5 विकेट हॉल लिया था। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।