राइजिंग स्टार एशिया कप में इंडिया-ए का सफर खत्म हो चुका है। बांग्लादेश-ए ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में सुपर ओवर में भारत को हरा फाइनल में जगह बनाई। सुपर ओवर में भारतीय बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सके और बांग्लादेश ने आसानी से मैच जीता।

सुपर ओवर में टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी को बैटिंग के लिए नहीं भेजा।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
राइजिंग स्टार एशिया कप में इंडिया-ए का सफर खत्म हो चुका है। बांग्लादेश-ए ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में सुपर ओवर में भारत को हरा फाइनल में जगह बनाई। सुपर ओवर में भारतीय बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना सके और बांग्लादेश ने आसानी से मैच जीता। सुपर ओवर में टीम इंडिया ने वैभव सूर्यवंशी को बैटिंग के लिए नहीं भेजा, जबकि उन्होंने मैच में 15 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली थी और 250 की स्ट्राइक रेट से ज्यादा से रन बनाए थे। टीम के इस फैसले की जमकर आलोचना हो रही है। कोच सुनील जोशी को इस फैसले के लिए जमकर फटकार लगी।
पूर्व स्पिनर मनिंदर ने उठाया सवाल
इंडिया-ए की तरफ से जितेश शर्मा और रमनदीप बल्लेबाजी करने आए थे। जितेश पहली ही गेंद पर अजीब सा शॉट खेलकर बोल्ड हो गए। उनकी जगह आए आशुतोष शर्मा भी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। सुपर ओवर में टीम दो बल्लेबाजों को ही भेज सकती है। इसी के साथ भारत ने सुपर ओवर में एक भी रन नहीं बनाया। इस दौरान सुनील जोशी अपनी डायरी में कुछ लिखते हुए नजर आए। तभी कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने जोशी की रणनीति पर सवाल उठा दिए।
वैभव को क्यों नहीं भेजा
मनिंदर ने आॅन एयर कहा-वह अब क्या लिख रहे हैं। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में बैटिंग करने क्यों नहीं भेजा। मनिंदर ने कहा कि जब आपके पास टूर्नामेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाला तूफानी बल्लेबाज है जो ऐसी स्थिति में तेजी से रन बना सकता है तो अपने उसे बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं भेजा।
कप्तान बोले-ये मेरा फैसला था
मैच के बाद कप्तान जितेश शर्मा ने इस फैसले की पूरी जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि ये उनका फैसला था। जितेश ने कहा- ये मेरा फैसला था और मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। हमने सोचा की मैं, रमनदीप और आशुतोष डैथ ओवरों में हीटिंग के लिए ज्यादा उपयोगी हैं। जितेश ने कहा कि ये फैसला उनके लिए सीखने वाला साबित हुआ। वैभव ने टूर्नामेंट की शुरुआत ही धमाकेदार की थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।