साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हरा दिया है। टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।

साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हरा दिया है।
गुवाहाटी। स्टार समाचार वेब
साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट में भारत को 408 रन से हरा दिया है। टीम ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया था। साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद भारत को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले साल 2000 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 140 रनों पर समाप्त हो गई। इस टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला, पहली पारी में सिर्फ यशस्वी जायसवाल और दूसरी पारी में सिर्फ रवींद्र जडेजा अर्धशतक लगा पाए। पहली पारी में भी टीम इंडिया 201 रनों पर आल आउट हो गई थी। टेम्बा बावुमा ने बतौर कप्तान कभी कोई टेस्ट नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड इस सीरीज में भी कायम रखा। दक्षिण अफ्रीका 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत गई।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए थे 489 रन
टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। एडन मार्क्रम (38) और रयान रिकेल्टन (35) ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। ट्रिस्टन स्टब्स (49) और टेम्बा बावुमा (41) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। भारत के गेंदबाज पहली पारी में बेअसर रहे। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि निचले क्रम के बल्लेबाज मार्को यानसेन ने भी 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके सहारे दक्षिण अफ्रीका 489 के टोटल तक पहुंचा।
मार्को ने 7 छक्के लगाकर रचा इतिहास
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन सेनुरन मुथुसामी ने बनाए, उन्होंने 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 109 रन बनाए थे। ये उनका पहला टेस्ट शतक है। मार्को यानसेन ने 93 रनों की विस्फोटक पारी में 7 छक्के लगाकर इतिहास रचा। वह भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। भारत के लिए पहली पारी में कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी 3.94 की रही। उन्होंने 115 रन खर्चे। बुमराह और सिराज के नाम 2-2 विकेट रहे, वह भी रनों पर अंकुश लगाने में असफल रहे।
201 रनों पर सिमट गई भारत की पहली पारी
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहली पारी में भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई थी, दोनों ने पहले विकेट लिए 65 रनों की साझेदारी की थी। हालांकि भारत का मिडिल आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। राहुल (22) को केशव महाराज ने आउट किया, इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक जड़ा। वह भी 58 रन बनाकर साइमन हार्मर का शिकार हुए। ये 95 पर भारत का दूसरा विकेट था, इसके बाद भारत का 7वां विकेट 122 के स्कोर पर गिरा। यानी 27 रन के अंदर 6 विकेट गिर गए।
सुंदर ने 48 रन बनाए
साई सुदर्शन (15), ध्रुव जुरेल (0), ऋषभ पंत (7), रवींद्र जडेजा (6), नितीश कुमार रेड्डी (10) सस्ते में आउट हो गए। मार्को यानसेन ने इस पारी में 6 विकेट लिए। वो तो वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बीच साझेदारी ने जैसे-तैसे भारत को 200 पार पहुंचा भी दिया। सुंदर ने 48 रन बनाए, वहीं कुलदीप ने सिर्फ 19 रन बनाए लेकिन उन्होंने 134 गेंदों का सामना किया।
भारत को जीत के लिए मिला था 549 का लक्ष्य
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 288 रनों की बढ़त बनाई थी। मेहमान टीम ने दूसरी पारी 260/5 रनों पर घोषित कर भारत के सामने जीत के लिए 549 का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 93 रन बनाए, वह अपने शतक से चूक गए। उनके विकेट के साथ ही बावुमा ने पारी घोषित कर दी थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।