×

मध्यप्रदेश: 12वीं की परीक्षा... नकल पर पैनी नजर... भोपाल में 104 केंद्र

मध्य प्रदेश में आज यानी मंगलवार से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के 3856 परीक्षा केंद्रों पर करीब 7 लाख छात्र पहला पेपर अंग्रेजी का दे रहे हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ नजर आई। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।

By: Arvind Mishra

Feb 10, 202611:08 AM

view4

view0

मध्यप्रदेश: 12वीं की परीक्षा... नकल पर पैनी नजर... भोपाल में 104 केंद्र

मंगलवार से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है।

  • प्रदेश में करीब 7 लाख 12वीं के बच्चे दे रहे परीक्षा
  • आज 3856 परीक्षा केंद्रों में अंग्रेजी का पहला पेपर
  • प्रदेश के हर जिले में उड़नदस्ता दल किया तैनात

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश में आज यानी मंगलवार से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के 3856 परीक्षा केंद्रों पर करीब 7 लाख छात्र पहला पेपर अंग्रेजी का दे रहे हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ नजर आई। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं के कुल 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। इनमें लगभग 9 लाख छात्र 10वीं और 7 लाख छात्र 12वीं के हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं राजधानी भोपाल में 12वीं के 26 हजार से अधिक और 10वीं के 30 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इसके लिए शहर में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

नकल पर जीरो टॉलरेंस

बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इस बार सख्त व्यवस्था की गई है। हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात हैं। कई परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। संवेदनशील केंद्रों की मॉनिटरिंग सीधे भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से हो रही है।

प्रश्न-पत्रों पर कड़ी निगरानी

प्रश्न-पत्रों को थानों से परीक्षा केंद्र तक ले जाने की पूरी प्रक्रिया में वीडियोग्राफी और सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ पर भी रोक लगाई गई है।

संवेदनशील केंद्रों पर सख्त पहरा

नकल और अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए इस बार तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन ने संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की पहचान कर वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों पर भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से सीधी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा, थानों से प्रश्न-पत्र निकालने के दौरान भी वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई गई। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: 12वीं की परीक्षा... नकल पर पैनी नजर... भोपाल में 104 केंद्र

मध्यप्रदेश: 12वीं की परीक्षा... नकल पर पैनी नजर... भोपाल में 104 केंद्र

मध्य प्रदेश में आज यानी मंगलवार से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के 3856 परीक्षा केंद्रों पर करीब 7 लाख छात्र पहला पेपर अंग्रेजी का दे रहे हैं। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की भीड़ नजर आई। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।

Loading...

Feb 10, 202611:08 AM

लो आ गई परीक्षा की घड़ी... एमपी बोर्ड 12वीं की कल से शुरू होगी परीक्षा 

लो आ गई परीक्षा की घड़ी... एमपी बोर्ड 12वीं की कल से शुरू होगी परीक्षा 

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं मंगलवार यानी 10 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहले दिन 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। परीक्षाओं को नकलमुक्त, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Loading...

Feb 09, 202612:05 PM

मध्यप्रदेश: सावधान... कम प्रवेश वाले 5000 स्कूलों में सरकार लगाएगी ताला

मध्यप्रदेश: सावधान... कम प्रवेश वाले 5000 स्कूलों में सरकार लगाएगी ताला

मध्यप्रदेश सरकार जहां एक ओर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की कवायद में जुटी है। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूलों का स्तर दिनों-दिन गिरता जा रहा है। अब व्यवस्था को सुधारने के लिए सत्र 2026-27 से प्रदेश के पांच हजार सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी है।

Loading...

Feb 08, 202611:30 AM

मध्यप्रदेश: 20 फरवरी से इस बार बोर्ड की तर्ज पर होगी 5वीं-8वीं परीक्षा

मध्यप्रदेश: 20 फरवरी से इस बार बोर्ड की तर्ज पर होगी 5वीं-8वीं परीक्षा

मध्यप्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा में जिन शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, यदि वे ड्यूटी से इंकार करते हैं या अपनी ड्यूटी वाली जगह पर उपस्थिति नहीं होते हैं तो वे कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

Loading...

Feb 06, 20261:45 PM

पीएम बोले- सपने न देखना क्राइम...बच्चों को पढ़ाने की गति समझ के अनुसार हो

पीएम बोले- सपने न देखना क्राइम...बच्चों को पढ़ाने की गति समझ के अनुसार हो

परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण आज सुबह से शुरू हुआ। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद किया। परीक्षा पे चर्चा नए अंदाज में आयोजित की गई। देशभर के छात्रों को जोड़ने और उनके सवालों के सीधे जवाब देने पर खास जोर दिया गया। छात्रों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Loading...

Feb 06, 202612:00 PM