×

मध्यप्रदेश: हरिद्वार में सीएम ने गुरुकुल में किया हवन और रामदेव के साथ योग

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। जहां सीएम ने पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल के हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन ने पहले बाबा रामदेव के साथ कन्या गुरुकुल में हवन किया।

By: Arvind Mishra

Feb 05, 202612:38 PM

view4

view0

मध्यप्रदेश: हरिद्वार में सीएम ने गुरुकुल में किया हवन और रामदेव के साथ योग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में बाबा रामदेव के साथ योग किया।

  • पतंजली योगपीठ के कन्या गुरुकुल में हवन में हुए शामिल

  • देहरादून से दिल्ली पहुंचेंगे और फिर गाजियाबाद भी जाएंगे

 भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। जहां सीएम ने पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल के हवन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन ने पहले बाबा रामदेव के साथ कन्या गुरुकुल में हवन किया। इसके बाद दोनों की एक साथ योग करने की तस्वीर भी सामने आई है। दरअसल, मुख्यमंत्री हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव समेत पतंजलि योगपीठ से जुड़े अन्य लोगों से मुलाकात की। साथ ही वे कन्या गुरुकुल में हवन में भी शामिल हुए। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने एक्स पर भी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने लिखा-पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर स्वागत के लिए पतंजलि परिवार के सभी सदस्यों का हृदय से आभार।

उत्तराखंड के दौरे पर मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री इस समय उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आज हरिद्वार में कई स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम देहरादून रवाना हो जाएंगे। देहरादून से दिल्ली पहुंचेंगे और दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिल्ली से वे गाजियाबाद जाएंगे। यहां शाम को गाजियााद के वसुंधरा में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 10 बजे वे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे। फिर रात 11 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश बना फार्मर रजिस्ट्री के शत-प्रतिशत अनुपालन वाला पहला राज्य

मध्यप्रदेश बना फार्मर रजिस्ट्री के शत-प्रतिशत अनुपालन वाला पहला राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों को सशक्त बनाने और कृषि व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। एआई आधारित डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से राज्य में ग्रामीण डेटा प्रणाली को एक नई दिशा प्रदान की गई है।

Loading...

Feb 05, 20263:07 PM

मध्यप्रदेश: 900 करोड़ की लागत से बन रहे 20 ‘लोक’

मध्यप्रदेश: 900 करोड़ की लागत से बन रहे 20 ‘लोक’

प्रधानमंत्री ने जिस सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शंखनाद उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के साथ किया था, वह यात्रा अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक विराट जन-अभियान का रूप ले चुकी है। प्रदेश की पावन धरा पर 900 करोड़ रुपए की लागत से 20 लोकों का निर्माण किया जा रहा है।

Loading...

Feb 05, 20262:55 PM

पाकिस्तान के कैद से रिहा मध्यप्रदेश का प्रसन्नजीत आ रहा बालाघाट

पाकिस्तान के कैद से रिहा मध्यप्रदेश का प्रसन्नजीत आ रहा बालाघाट

बालाघाट जिले के प्रसन्नजीत रंगारी के लिए सात साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। पाकिस्तान की जेल में बंद प्रसन्नजीत रिहा होकर भारत लौट आए हैं। अमृतसर बालाघाट के लिए रवाना हो गए हैं। प्रसन्नजीत 2017 में घर से लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया था।

Loading...

Feb 05, 20262:28 PM

मध्यप्रदेश: भोपाल के भौंरी में सरकार बनाएगी देश की सबसे उन्नत नॉलेज और एआई सिटी

मध्यप्रदेश: भोपाल के भौंरी में सरकार बनाएगी देश की सबसे उन्नत नॉलेज और एआई सिटी

मध्यप्रदेश के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। खास बात यह है कि इस पहल से शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के भी द्वार खुलेंगे। दरअसल, राजधानी भोपाल अब देश के भविष्य के टेक-एजुकेशन मैप पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। राजधानी के भौंरी क्षेत्र में 3700 एकड़ भूमि पर देश की सबसे उन्नत नॉलेज एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी विकसित की जाएगी।

Loading...

Feb 05, 20262:05 PM