जबलपुर हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक संजय पाठक के खिलाफ जस्टिस से संपर्क की कोशिश और गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक की याचिकाओं पर सुनवाई की तारीखें बढ़ा दी हैं। जानें क्या है पूरा कानूनी विवाद।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कटनी के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक से संबंधित दो प्रमुख मामलों में सुनवाई की तारीखें आगे बढ़ा दी हैं। इनमें से एक मामला न्यायाधीश से संपर्क करने की कोशिश से जुड़ा है, जबकि दूसरा गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक द्वारा विधायक पर लगाए गए आरोपों से संबंधित है।
विधायक संजय पाठक द्वारा जस्टिस विशाल मिश्रा से कथित तौर पर संपर्क करने के प्रयास के मामले में गुरुवार को सुनवाई टल गई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।
क्या है मामला? 1 सितंबर 2025 को जस्टिस विशाल मिश्रा ने ओपन कोर्ट में सनसनीखेज खुलासा किया था कि विधायक ने उनसे संपर्क साधने की कोशिश की है। नैतिकता के आधार पर उन्होंने इस मामले को अपनी बेंच से हटाने के निर्देश दिए थे।
याचिकाकर्ता का तर्क: विधायक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने पर आशुतोष दीक्षित ने जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव और पुनीत श्रोती पक्ष रख रहे हैं।
विधायक का पक्ष: गुरुवार को विधायक संजय पाठक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे ने याचिका की ग्राह्यता पर प्रारंभिक आपत्तियां पेश कीं, जिसके बाद कोर्ट ने समय देते हुए सुनवाई आगे बढ़ा दी।
जबलपुर के कुख्यात गैंगस्टर अब्दुल रज्जाक द्वारा दायर याचिका पर भी हाईकोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी है। जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन की बेंच अब इस मामले को 1 अप्रैल को सुनेगी।
आरोप: रज्जाक ने अपनी याचिका में दावा किया है कि जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा उसके खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई विधायक संजय पाठक के इशारे पर की जा रही है। उसने अपनी संपत्तियों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई और अन्य केसों को 'राजनीतिक द्वेष' से प्रेरित बताया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।