×

मध्यप्रदेश: पारंपरिक परिधान में नजर आया मोहन मंत्रिमंडल

आज मध्यप्रदेश के बड़वानी में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट हुई। बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में  बैठक के पहले नागलवाड़ी में भीलट देव आख्यान केंद्र का लोकार्पण किया। इससे पहले सीएम के नागलवाड़ी पहुंचने पर परंपरीक तरीके से उनका स्वागत किया गया।

By: Arvind Mishra

Mar 02, 202611:36 AM

view4

view0

मध्यप्रदेश: पारंपरिक परिधान में नजर आया मोहन मंत्रिमंडल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में भीलट देव आख्यान केंद्र का लोकार्पण किया।

  • बड़वानी में संस्कृति की झलक को दिखाती तस्वीरें आई सामने
  • बड़वानी में होने जा रही सरकार की पहली कृषि कैबिनेट
  • सीएम मोहन यादव शिखरधाम के भिलटदेव मंदिर पहुंचे  

भोपाल। स्टार समाचार वेब

आज मध्यप्रदेश के बड़वानी में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट हुई। बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में  बैठक के पहले नागलवाड़ी में भीलट देव आख्यान केंद्र का लोकार्पण किया। इससे पहले सीएम के नागलवाड़ी पहुंचने पर परंपरीक तरीके से उनका स्वागत किया गया। दरअसल, आज कल नागलवाड़ी में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया का आयोजन किया जा रहा है। कैबिनेट बैठक के लिए बड़वानी पहुंचने से पहले सीएम मोहन यादव का पारंपरिक तरीके से परिधान पहनें महिलाओं ने फूल बरसाकर, तिलक लगाकर उसका स्वागत किया। कैबिनेट के पहले सीएम मोहन यादव ने यहां के प्राचीन भीलटदेव बाबा के मंदिर में जाकर दर्शन किए। इसके बाद यहां आरती कर आशीर्वाद लिया। सीएम मोहन यादव ने पीले कुर्ते के उपर खादी वाला जैकेट पहना है। जिसकी किनारी पर खास तरह की कढ़ाई की गई है। जिसमें छोटे-छोटे मानव आकृतियों के साथ लोकनृत्य और ढोल-नगाड़े जैसे दृश्य बने हैं। इस तरह की डिजाइन को आमतौर पर जनजातीय लोक आकृति कहा जाता है। सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ फोटो भी शूट कराया।

मुख्यमंत्री का जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में भीलट देव आख्यान केंद्र का लोकार्पण किया।

कृषि कैबिनेट में बड़ा फैसला: नागलवाड़ी को सरकार बनाएगी पर्यटन केंद्र 

COMMENTS (0)

RELATED POST

कृषि कैबिनेट में बड़ा फैसला: नागलवाड़ी को सरकार बनाएगी पर्यटन केंद्र  

कृषि कैबिनेट में बड़ा फैसला: नागलवाड़ी को सरकार बनाएगी पर्यटन केंद्र  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक सोमवार को मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम में हुई। भीलटदेव मंदिर की तलहटी पर बने 8 एकड़ के गार्डन को अस्थायी मंत्रालय का स्वरूप दिया गया था। इस विशेष बैठक में करीब 25 मंत्री शामिल हुए।

Loading...

Mar 02, 20262:21 PM

मध्यप्रदेश: भोपाल और ग्वालियर कलेक्टर का बढ़ेगा प्रशासनिक ओहदा

मध्यप्रदेश: भोपाल और ग्वालियर कलेक्टर का बढ़ेगा प्रशासनिक ओहदा

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी चल रही है। दावा किया जा रहा है कि फेरबदल के जद में आने वाले अफसरों की सूची भी फाइनल हो गई है। हालांकि इसमें खास बात यह है कि कुछ कलेक्टरों को प्रशासनिक ओहदा भी बढ़ेगा।

Loading...

Mar 02, 202612:47 PM

भोपाल: अल्लाह हू अकबर... पीपुल्स यूनिवर्सिटी में दोपहर करेंगे ब्लास्ट

भोपाल: अल्लाह हू अकबर... पीपुल्स यूनिवर्सिटी में दोपहर करेंगे ब्लास्ट

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए।

Loading...

Mar 02, 202612:00 PM

मध्यप्रदेश: पारंपरिक परिधान में नजर आया मोहन मंत्रिमंडल

मध्यप्रदेश: पारंपरिक परिधान में नजर आया मोहन मंत्रिमंडल

आज मध्यप्रदेश के बड़वानी में प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट हुई। बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में  बैठक के पहले नागलवाड़ी में भीलट देव आख्यान केंद्र का लोकार्पण किया। इससे पहले सीएम के नागलवाड़ी पहुंचने पर परंपरीक तरीके से उनका स्वागत किया गया।

Loading...

Mar 02, 202611:36 AM

मध्यप्रदेश: मई जैसा तपने लगा मार्च... 35 डिग्री पर पारा... रंगपंचमी पर होगी बारिश

मध्यप्रदेश: मई जैसा तपने लगा मार्च... 35 डिग्री पर पारा... रंगपंचमी पर होगी बारिश

मध्यप्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत अप्रैल-मई जैसी तपन से हुई। निमाड़ में पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर में भी गर्म शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के अंदर दिन के पारे में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है।

Loading...

Mar 02, 202610:50 AM