मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी चल रही है। दावा किया जा रहा है कि फेरबदल के जद में आने वाले अफसरों की सूची भी फाइनल हो गई है। हालांकि इसमें खास बात यह है कि कुछ कलेक्टरों को प्रशासनिक ओहदा भी बढ़ेगा।

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सेक्रेटरी रैंक में आ गए हैं, उनको मंत्रालय में पदस्थ किया जा सकता है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी चल रही है। दावा किया जा रहा है कि फेरबदल के जद में आने वाले अफसरों की सूची भी फाइनल हो गई है। हालांकि इसमें खास बात यह है कि कुछ कलेक्टरों को प्रशासनिक ओहदा भी बढ़ेगा। दरअसल, एसआईआर की कवायद पूरी होने के बाद अब जनगणना शुरू होनी है। इसको देखते हुए राज्य सरकार जिलों में नए सिरे से अधिकारियों की तैनाती करना चाह रही है। कुछ जिलों में कलेक्टरों का कार्यकाल दो साल से अधिक हो चुका है। साथ ही कुछ जगह अधिकारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर हटाने की चर्चा है। इससे पहले एसआईआर और विधानसभा सत्र के चलते अधिकारियों के तबादला को लेकर सरकार निर्णय नहीं ले रही थी, लेकिन अब सरकार इसे प्राथमिकता देते हुए जल्द ही जारी कर सकती है। इस माह के दूसरे सप्ताह में तबादला सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

दो साल के कार्यकाल वालों पर नजर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल, ग्वालियर, धार और शहडोल समेत कई जिलों के कलेक्टर इस फेरबदल की जद में हो सकते हैं। 2010 बैच के आईएएस भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह सेक्रेटरी रैंक में आ गए हैं, उनको मंत्रालय में पदस्थ किया जा सकता है। वहीं, 2011 बैच की आईएएस ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान अगले साल सेक्रेटरी रैंक में आ जाएंगी। इसके अलावा कई कलेक्टर अपने कार्यकाल का दो साल पूरा कर चुके हैं। साथ ही कुछ को उनके परफार्मेंस के आधार पर दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा सकता है।
रीवा कलेक्टर भी होंगी इधर से उधर

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, शहडोल कलेक्टर केदार सिंह, बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना, शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र चौधरी, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल सिंह और नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना को इधर से उधर किया जा सकता है। वहीं, मोहन सरकार लंबे समय से जमे अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के सत्यापन के बाद अधिकारियों को हटा कर उनकी जगह युवा और नए अधिकारियों को जिलों की कमान सौंप सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।