सतना जनसुनवाई में जिला अस्पताल के एमएलसी और भर्ती दस्तावेज न्यायालय भेजने की मांग उठी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। भूमि, बिजली, पानी, पेंशन और योजनाओं से जुड़ी शिकायतें भी आईं।
सतना में सैम बच्चों की भूख जांच और दस्तक अभियान की कमजोर प्रगति पर कलेक्टर ने हर 15 दिन संयुक्त समीक्षा के निर्देश दिए। खाद, अपार आईडी और सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा हुई।
सिंगरौली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत निरीक्षण में सिद्धिकला आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर बंद मिला। कलेक्टर ने सीएचओ पर एक माह वेतन कटौती और कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई के निर्देश दिए।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल की शिकायत की है। पार्टी ने फोन न उठाने, पक्षपात और बाहरी लोगों को शरण देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान की मांग की है।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शहर की सड़कों और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समयसीमा तय की। अधिकारियों को गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सतना में समीक्षा बैठक के दौरान जल निगम की टंकियों की संख्या पर विरोधाभासी जानकारी मिलने से कलेक्टर नाराज हुए। कई अधिकारियों को नोटिस, किसानों के भुगतान, सीएम हेल्पलाइन और लंबित शिकायतों पर भी सख्त निर्देश दिए।
सतना में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने कमजोर स्वास्थ्य प्रगति पर नाराजगी जताई, अधिकारियों को फटकार लगाई, स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार, लंबित कार्यों के समाधान और अस्पताल सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
सतना स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण, इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम, आईएसबीटी परिसर किराया और कर्मचारियों का कार्यकाल बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
चित्रकूट में 36.84 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कामदगिरी परिक्रमा मार्ग की गुणवत्ता जांच में खामियां मिलीं। कलेक्टर और प्राधिकरण अध्यक्ष ने मौके पर निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी से जवाब तलब किया।
नीट परीक्षा 2026 के लिए भोपाल में कड़ी सुरक्षा और परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था। केंद्र प्रभारियों को दिए गए विशेष निर्देश।






















